बाटला हाउस ‘एनकाउंटर’ प्रकरणमें दण्डकी हुई घोषणा आतंड्की आरिज खानको होगी फांसी


१५ मार्च, २०२१
     नई देहली बाटला हाउस ‘एनकाउंटर’ प्रकरणमें दण्डका आदेश हो चुका है । न्यायालयने आतंड्की आरिज खानको फांसीका दण्ड सुनाया है । देहलीकी साकेत न्यायालयने इंडियन मुजाहिदीनके आतंड्की आरिज खानके लिए मृत्युदण्डकी घोषणा की ।
     न्यायालयने फांसीके दण्डके अतिरिक्त ११ लाख रुपयेका अर्थदण्ड भी लगाया है । जानकारीके अनुसार अर्थदण्डके ११ लाख रुपयोंमें से १० लाख रुपये बाटला ‘हाउस एनकाउंटर’में हुतात्मा हुए देहली पुलिसमें ‘इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्माके परिवारको दिए जाएंगे ।
     न्यायालयने ८ मार्चको आरिज खानको अपराधी सिद्ध कर दिया था । देहलीकी साकेत न्यायालयने आरिज खानको भारतीय दण्ड विधानकी धारा ३०२, ३०७ के अन्तर्गत अपराधी सिद्ध किया था । वर्ष २००८ में हुए बाटला हाउस ‘एनकाउंटर’ प्रकरणके पश्चातसे ही आरिज खान भाग गया था, जिसे वर्ष २०१८ में नेपालसे बन्दी बनाया गया था ।
      उल्लेखनीय है कि इसी बाटला हाउस मुठभेडकी घटनाके पश्चात कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीदने वक्तव्य दिया था कि निर्दोषोंकी हत्यासे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्रवित हो गईं और रातभर रोती रहीं । आज देश सलमान खुर्शीद और सोनिया गांधीसे सामाजिक प्रसार माध्यमोंके माध्यमसे पूछ रहा है कि क्या सोनिया गांधी इस आतंकीको मिले दण्डके पश्चात सुखकी नींद सो पाएंगी ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution