गोवाके उच्च न्यायालयने अजानके उच्च ध्वनि प्रसारपर लगाया प्रतिबन्ध


२२ मार्च, २०२१
   गोवामें मस्जिदोंसे उच्च ध्वनिके प्रसारपर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है । एक बडे संस्थानके ‘सॉफ्टवेयर’के अभियन्ताने इसके परिवादमें प्रकरण प्रविष्ट कराया था कि वह कोलाहलके कारण कार्य नहीं कर पा रहा । उसने कोलाहलसे पर्यावरणका आधार बताकर अपने मौलिक अधिकारका हनन बताया । इसके परिणाममें उच्च न्यायालयने ‘एडिशनल कलेक्टर’से इसके बारेमें लिखित विवरण मांगा ।
   जनपदके न्यायाधीशने इस आदेशको पारित कर दिया और कहा कि सम्बन्धित अधिकारीकी अनुमतिके बिना इन यन्त्रोंका उपयोग नहीं किया जा सकता । पुलिसको भी निर्देश दिए गए हैं कि उक्त मस्जिदोंपर पूर्णतः चौकसी रखी जाए और यह सुनिश्चित करें कि मस्जिदें इन आदेशोंका पालन कर रही हैं ।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी प्रयागराजमें कुलपतिके परिवादपर रात दस बजेसे प्रातः छह बजेतक मस्जिदोंद्वारा उच्च ध्वनि प्रसारक यन्त्रोंपर पूर्णतः कडा प्रतिबन्ध लगाया जा चुका है । 
       रातभर ‘लाउडस्पीकरों’के माध्यमसे कोलाहल करना अब उनका स्वभावसा बन गया है, जिससे वे प्रदूषणके साथ-साथ मानसिक अशान्ति फैलानेको ही अपना धर्म समझने लगे हैं । सभी मस्जिदोंसे ऐसे प्रसारकयन्त्र हटाए जाने चाहिए जिससे वहांके निवासियोंको शान्त मनसे कार्य करनेमें सहायता मिल सके तथा वृद्धों, रोगियों और बच्चों और अन्य नागरिकोंको मानसिक तनावसे बचाया जा सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution