राहुल गांधीने मोदी विरोधमें विदेशी हस्तक्षेपको किया आमन्त्रित
०३ अप्रैल, २०२१
राहुल गांधीने ‘हार्वर्ड केनेडी’ विद्यालयके प्राध्यापक निकोलस बर्न्स के समक्ष अमेरिकासे भारतके आन्तरिक प्रकरणोंमें हस्तक्षेप करनेकी मांग की । जबकि केन्द्र शासन ये स्पष्ट कर चुका है कि देशके आन्तरिक प्रकरणोंमें न तो किसी विदेशी शक्तिका हस्तक्षेप स्वीकार्य है और न ही भविष्यमें ऐसा होने दिया जाएगा । भारतीय अस्मिता और उसके आन्तरिक प्रकरणोंमें हस्तक्षेप करनेके राहुल गांधीके वक्तव्यने प्राध्यापक निकोलस बर्न्सको भी कुछ समयके लिए स्तब्ध कर दिया । राहुलके महत्त्वहीन वक्तव्योंको सुनकर बर्न्सने सत्रको तत्काल समाप्त कर दिया ।
राहुलद्वारा मिथ्या और निरर्थक वक्तव्य आए दिन अन्तराष्ट्रीय मंचसे दिए जाते हैं; किन्तु अब भारत ही नहीं अब अनेक अन्तराष्ट्रीय समुदाय भी इनके निरर्थक वक्तव्योंकी उपेक्षा ही करते हैं । राहुल और कांग्रेसके लिए इससे बडी अपमानकी बात और क्या हो सकती है ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply