अभेद्य, शस्त्रोंसे युक्त सुरक्षाकर्मी एवं उपग्रह भ्रमणभाष : मुख्तार अंसारीका रोगी वाहन कैसा, उत्तर प्रदेशके पूर्व पुलिस महानिदेशकने बताया सत्य


०३ अप्रैल, २०२१
  उत्तर प्रदेशका ‘माफिया डॉन’ मोहालीमें गत दिवस  ‘व्हीलचेयर’ पर न्यायालयमें उपस्थितिके लिए आया था । वह जिस रोगी वाहनसे न्यायालय पहुंचा था, उसको लेकर विवाद हो रहा है । इस मध्य उत्तर प्रदेशके पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं राज्यसभा सांसद बृजलालने मुख्तारके रोगी वाहनको लेकर आश्चर्यचकित करनेवाला स्पष्टीकरण दिया है । उनके अनुसार यह साधारण वाहन न होकर, एक चलित दुर्ग जैसा है । बहुत समय पूर्व चंडीगढसे बनवाया गया मुख्तारका रोगी वाहन अभेद्य है । पूर्व ‘डीजीपी’ ने दैनिक जागरणको बताया कि इसका चालक अहमदाबादका रहनेवाला सलीम मुख्तारका विशेष अनुचर है । उसका ज्येष्ठ भ्राता प्रिंस एक जघन्य अपराधी था, जो कुछ समय पूर्व मुठभेडमें मृत्युको प्राप्त हुआ था ।
अपराधीके इस वाहनमें उसके साथ उपद्रवी उपस्थित रहते हैं एवं वह स्वयं ‘सैटेलाइट फोन’ (उपग्रह नियन्त्रित भ्रमणभाष) रखता है । उनके अनुसार उत्तर प्रदेशमें ‘सपा’ शासनकालमें मुख्तार अंसारी जब बन्दीगृहमें बन्द था, उस समय भी यह रोगी वाहन बन्दीगृहके बाहर स्थित रहता था ।
मुख्तार अंसारी इस समय पंजाब बन्दीगृहमें बन्द है । पूर्व ‘डीजीपी’ ने मुख्तार अंसारीकी घटनामें पंजाब शासन और पंजाब पुलिस निदेशकपर भी लक्ष्य साधा था । उन्होंने बताया था कि ये सब मात्र धूर्तता है । मुख्तार ये सब आरम्भसे करता रहा है एवं अन्ततक करेगा ।
सर्वोच्च न्यायालयने पंजाब शासनको दो सप्ताहके भीतर मुख्तारको उत्तर प्रदेश पुलिसको सौंपनेके निर्देश दिए थे ।
    अधर्मी राजनेता और उनका भ्रष्ट शासन अपराधियोंका पालन पोषण करता है एवं वह स्वतन्त्र होकर अपराध करते हैं । अब इन्हें रोकना वर्तमान शासनमें भी सम्भव नहीं । इसे हेतु हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना ही एकमात्र पर्याय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution