अभेद्य, शस्त्रोंसे युक्त सुरक्षाकर्मी एवं उपग्रह भ्रमणभाष : मुख्तार अंसारीका रोगी वाहन कैसा, उत्तर प्रदेशके पूर्व पुलिस महानिदेशकने बताया सत्य
०३ अप्रैल, २०२१
उत्तर प्रदेशका ‘माफिया डॉन’ मोहालीमें गत दिवस ‘व्हीलचेयर’ पर न्यायालयमें उपस्थितिके लिए आया था । वह जिस रोगी वाहनसे न्यायालय पहुंचा था, उसको लेकर विवाद हो रहा है । इस मध्य उत्तर प्रदेशके पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं राज्यसभा सांसद बृजलालने मुख्तारके रोगी वाहनको लेकर आश्चर्यचकित करनेवाला स्पष्टीकरण दिया है । उनके अनुसार यह साधारण वाहन न होकर, एक चलित दुर्ग जैसा है । बहुत समय पूर्व चंडीगढसे बनवाया गया मुख्तारका रोगी वाहन अभेद्य है । पूर्व ‘डीजीपी’ ने दैनिक जागरणको बताया कि इसका चालक अहमदाबादका रहनेवाला सलीम मुख्तारका विशेष अनुचर है । उसका ज्येष्ठ भ्राता प्रिंस एक जघन्य अपराधी था, जो कुछ समय पूर्व मुठभेडमें मृत्युको प्राप्त हुआ था ।
अपराधीके इस वाहनमें उसके साथ उपद्रवी उपस्थित रहते हैं एवं वह स्वयं ‘सैटेलाइट फोन’ (उपग्रह नियन्त्रित भ्रमणभाष) रखता है । उनके अनुसार उत्तर प्रदेशमें ‘सपा’ शासनकालमें मुख्तार अंसारी जब बन्दीगृहमें बन्द था, उस समय भी यह रोगी वाहन बन्दीगृहके बाहर स्थित रहता था ।
मुख्तार अंसारी इस समय पंजाब बन्दीगृहमें बन्द है । पूर्व ‘डीजीपी’ ने मुख्तार अंसारीकी घटनामें पंजाब शासन और पंजाब पुलिस निदेशकपर भी लक्ष्य साधा था । उन्होंने बताया था कि ये सब मात्र धूर्तता है । मुख्तार ये सब आरम्भसे करता रहा है एवं अन्ततक करेगा ।
सर्वोच्च न्यायालयने पंजाब शासनको दो सप्ताहके भीतर मुख्तारको उत्तर प्रदेश पुलिसको सौंपनेके निर्देश दिए थे ।
अधर्मी राजनेता और उनका भ्रष्ट शासन अपराधियोंका पालन पोषण करता है एवं वह स्वतन्त्र होकर अपराध करते हैं । अब इन्हें रोकना वर्तमान शासनमें भी सम्भव नहीं । इसे हेतु हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना ही एकमात्र पर्याय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply