आनंदको मार डाला; क्योंकि वह भाजपाके लिए कार्य करता था; ‘कैमरे’के सामने आकर प्रत्यक्षदर्शीने बताया बंगालका सच


११ अप्रैल, २०२१
     बंगालके सितलकुचीमें चौथे चरणके मतदानके मध्य भाजपाके एक कार्यकर्ता आनंद बर्मनकी हत्या कर दी गई । तृणमूल कांग्रेसने आरोप लगाया कि चुनावमें हुई हत्याओंके पीछे भाजपा उत्तरदायी है; किन्तु भाजपाने कहा कि आनंद सितलकुची विधानसभामें पथनतुली क्षेत्रके ‘बूथ’ क्रमाङ्क ८५ का पार्टीका ‘पोलिंग एजेंट’ था । समाचारके अनुसार, ‘बूथ’के बाहर ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई ।
     चलचित्रमें प्रत्यक्षदर्शियोंका कहना है, आनंद ‘वोट’ डालने गया था, तब वो लोग ‘बम’ लेकर आए । प्रत्यक्षदर्शीने यह भी बताया कि, आनंदका उनसे कोई द्वेष नहीं था । हत्याका एकमात्र कारण था कि आनंद भाजपाके लिए कार्य करता था, जबकि अन्य लोग तृणमूलके लिए ।
     प्रत्यक्षदर्शीने यह भी बताया कि, लोगोंको धमकियां भी दी गई थी कि वो भाजपाको ‘वोट’ न करें । बंगालमें चौथे चरणके मतदानके मध्य एक अन्य घटनामें आत्मरक्षामें केन्द्रीय सुरक्षा बलोंद्वारा की गई ‘ओपन फायरिंग’में ४ उपद्रवियोंकी मृत्यु हो गई । सुरक्षा बलोंने हिंसक भीडद्वारा अपने शस्त्र छीननेके पश्चात आत्मरक्षाके लिए ‘ओपन फायरिंग’ की थी ।
    बंगाल चुनावमें नित्य उपद्रवियोंद्वारा विभिन्न प्रकारकी  घटनाएं हो रही हैं, जिनमें सुरक्षाकर्मियोंके शस्त्र भी अपने नियन्त्रणमें ले लिए जाते हैं, यह कोई सामान्य घटना नहीं है; अतः यहांके उपद्रवी शासनकर्ताओं और उनके हिंसक लोगोंको त्वरित बन्दी बनाया जाए और कठोर दण्ड दिया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution