आनंदको मार डाला; क्योंकि वह भाजपाके लिए कार्य करता था; ‘कैमरे’के सामने आकर प्रत्यक्षदर्शीने बताया बंगालका सच
११ अप्रैल, २०२१
बंगालके सितलकुचीमें चौथे चरणके मतदानके मध्य भाजपाके एक कार्यकर्ता आनंद बर्मनकी हत्या कर दी गई । तृणमूल कांग्रेसने आरोप लगाया कि चुनावमें हुई हत्याओंके पीछे भाजपा उत्तरदायी है; किन्तु भाजपाने कहा कि आनंद सितलकुची विधानसभामें पथनतुली क्षेत्रके ‘बूथ’ क्रमाङ्क ८५ का पार्टीका ‘पोलिंग एजेंट’ था । समाचारके अनुसार, ‘बूथ’के बाहर ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई ।
चलचित्रमें प्रत्यक्षदर्शियोंका कहना है, आनंद ‘वोट’ डालने गया था, तब वो लोग ‘बम’ लेकर आए । प्रत्यक्षदर्शीने यह भी बताया कि, आनंदका उनसे कोई द्वेष नहीं था । हत्याका एकमात्र कारण था कि आनंद भाजपाके लिए कार्य करता था, जबकि अन्य लोग तृणमूलके लिए ।
प्रत्यक्षदर्शीने यह भी बताया कि, लोगोंको धमकियां भी दी गई थी कि वो भाजपाको ‘वोट’ न करें । बंगालमें चौथे चरणके मतदानके मध्य एक अन्य घटनामें आत्मरक्षामें केन्द्रीय सुरक्षा बलोंद्वारा की गई ‘ओपन फायरिंग’में ४ उपद्रवियोंकी मृत्यु हो गई । सुरक्षा बलोंने हिंसक भीडद्वारा अपने शस्त्र छीननेके पश्चात आत्मरक्षाके लिए ‘ओपन फायरिंग’ की थी ।
बंगाल चुनावमें नित्य उपद्रवियोंद्वारा विभिन्न प्रकारकी घटनाएं हो रही हैं, जिनमें सुरक्षाकर्मियोंके शस्त्र भी अपने नियन्त्रणमें ले लिए जाते हैं, यह कोई सामान्य घटना नहीं है; अतः यहांके उपद्रवी शासनकर्ताओं और उनके हिंसक लोगोंको त्वरित बन्दी बनाया जाए और कठोर दण्ड दिया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply