जयपुरमें ‘कोरोना’ नियमोंका उल्लङ्घनकर जामा मस्जिदमें एकत्रित हुई भीडने पुलिसपर किया पथराव
२२ अप्रैल, २०२१
जयपुरके सांगानेरमें भीडद्वारा पुलिसकर्मियोंपर पथराव करनेका प्रकरण उजागर हुआ है । समाचारके अनुसार, पुलिसके वाहनपर भी पथराव किया गया है, जिससे वाहनोंके काच भी टूट गए हैं । सांगानेरकी जामा मस्जिदमें ‘कर्फ्यू’के पश्चात भी भीड एकत्रित हो गई थी, जिसकी जानकारी पुलिसको मिली तो वे वहां जामा मस्जिद प्रशासनसे बात करने हेतु पहुंची; परन्तु इसी मध्य मस्जिदमें उपस्थित भीडने पुलिसकर्मियोंपर प्रहार कर दिया । पुलिसकर्मियोंपर हुए इस आक्रमणद्वारा अनेक वाहनोंको क्षतिग्रस्त कर किया गया । उल्लेखनीय है कि राजस्थानमें ‘कोरोना’ महामारीके प्रकरणोंमें होती वृद्धिको देखते हुए २२ अप्रैलसे २१ मई तक राज्यमें ‘धारा १४४’ लागू की गई है । ऐसेमें मस्जिदमें भीड एकत्रित करना अपराधकी श्रेणीमें आता है; परन्तु इसके पश्चात भी मस्जिदमें भीड एकत्रित थी । लोगोंको समझाने हेतु सांगानेर पुलिस जब जामा मस्जिद पहुंची, तभी वाहनोंपर जिहादी पथराव करने लगे । अब आरोपियोंकी ‘पहचान’ की जा रही है तथा उनको ढूंढकर ‘धारा १४४’के उल्लंघन अन्तर्गत उनपर कार्यवाहीका नियोजन है ।
यह जिहादियोंकी पूर्वकालसे चली आ रही मानसिकता है कि वह नियमोंके विरुद्ध ही कार्य करते हैं और जब कोई उन्हें प्रेमसे समझानेका प्रयत्न भी करता है, तो वह उसीको हानि पहुंचाते हैं । यदि अब इन आरोपियोंपर उचित कार्यवाही न हुई तो इनके मनोबलमें और वृद्धि होगी; अतः राजस्थान पुलिससे अब उचित कार्यवाही अपेक्षित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply