जयपुरमें ‘कोरोना’ नियमोंका उल्लङ्घनकर जामा मस्जिदमें एकत्रित हुई भीडने पुलिसपर किया पथराव


२२ अप्रैल, २०२१
   जयपुरके सांगानेरमें भीडद्वारा पुलिसकर्मियोंपर पथराव करनेका प्रकरण उजागर हुआ है । समाचारके अनुसार, पुलिसके वाहनपर भी पथराव किया गया है, जिससे वाहनोंके काच भी टूट गए हैं । सांगानेरकी जामा मस्जिदमें ‘कर्फ्यू’के पश्चात भी भीड एकत्रित हो गई थी, जिसकी जानकारी पुलिसको मिली तो वे वहां जामा मस्जिद प्रशासनसे बात करने हेतु पहुंची; परन्तु इसी मध्य मस्जिदमें उपस्थित भीडने पुलिसकर्मियोंपर प्रहार कर दिया । पुलिसकर्मियोंपर हुए इस आक्रमणद्वारा अनेक वाहनोंको क्षतिग्रस्त कर किया गया । उल्लेखनीय है कि राजस्थानमें ‘कोरोना’ महामारीके प्रकरणोंमें होती वृद्धिको देखते हुए २२ अप्रैलसे २१ मई तक राज्यमें ‘धारा १४४’ लागू की गई है । ऐसेमें मस्जिदमें भीड एकत्रित करना अपराधकी श्रेणीमें आता है; परन्तु‌ इसके पश्चात भी मस्जिदमें भीड एकत्रित थी । लोगोंको समझाने हेतु सांगानेर पुलिस जब जामा मस्जिद पहुंची, तभी वाहनोंपर जिहादी पथराव करने लगे । अब आरोपियोंकी ‘पहचान’ की जा रही है तथा उनको ढूंढकर ‘धारा १४४’के उल्लंघन अन्तर्गत उनपर कार्यवाहीका नियोजन है ।
    यह जिहादियोंकी पूर्वकालसे चली आ रही मानसिकता है कि वह नियमोंके विरुद्ध ही कार्य करते हैं और जब‌ कोई उन्हें प्रेमसे समझानेका प्रयत्न भी करता है, तो वह उसीको हानि पहुंचाते हैं । यदि अब इन आरोपियोंपर उचित कार्यवाही न हुई तो ‌इनके मनोबलमें और वृद्धि होगी; अतः राजस्थान पुलिससे अब उचित कार्यवाही अपेक्षित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution