पाकिस्तानके जिस ‘होटल’में थे चीनी राजदूत उसे उडाया, बीजिंगके ‘बेल्ट एंड रोड’ परियोजनासे ऑस्ट्रेलिया ने स्वयंको मुक्त किया
२२ अप्रैल, २०२१
चीनको बुधवार २१ अप्रैल २०२१ को दो बडे झटके लगे । पहला पाकिस्तानमें जहां वह निरन्तर हस्तक्षेप बढा रहा है । दूसरा झटका वैश्विक प्रभाव बढानेके उसकी महत्त्वकांक्षाको ऑस्ट्रेलियाने दिया है।
पाकिस्तानके क्वेटामें ‘कार बम’ विस्फोटमें पाकिस्तानी तालिबानने उस ‘होटल’को उडा दिया, जिसमें चीनके राजदूत ठहरे थे । जिसमें ५ लोगोंकी मृत्यु हो गई जबकि १२ अन्य चोटिल हो गए । वहीं, ऑस्ट्रेलियाके स्कॉट मॉरिसन शासनने चीनके साथ हुए ‘बेल्ट एण्ड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई)’से सम्बन्धित सन्धिको निरस्त कर दिया है ।
जैसे-जैसे हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाका समय समीप आ रहा है, पापियोंको दण्ड मिलना आरम्भ हो चुका है, यह शुभ संकेत है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply