पंजाबमें पाकिस्तानसे आए २०० कोरोना ‘पॉजिटिव’ सिलचर विमानतलसे बिना जांच करवाए भागे ३०० यात्री
२३ अप्रैल, २०२१
देशमें कोरोनाकी गति अनियन्त्रित होनेके पश्चात शासन सतर्क हो गया है; परन्तु इस मध्य कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सहयोग करनेके स्थानपर स्थितिको और भयावह बनाने में लगे हैं । असमके सिलचरसे जानकारी है कि वहां विमानतलसे ३०० से अधिक यात्री बिना कोरोना जांच कराए भाग गए । वहीं पंजाबमें २०० ऐसे लोग मिले जो बैसाखी मनाने पाकिस्तान गए थे और अब कोविड ‘पॉजिटिव’ हैं । इनपर ‘मेडिकल टीम’के साथ दुर्व्यवहारका भी आरोप है ।
असमके सिलचर विमानतल पर हुई घटनापर अधिकारियोंका कहना है कि भागे हुए यात्रियोंके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट किया जाएगा । कथित रूपसे सिलचर विमानतल इतना बडा नहीं है कि वहां बडी संख्यामें यात्रियोंकी कोविड-१९ की जांच हो सके ; इसलिए विमानतल प्रशासनने यात्रियोंके लिए यह व्यवस्था शासकीय औषधालयमें की; किन्तु कुछ यात्री औषधालय पहुंचनेसे पूर्व मार्गमें उतरकर चले गए ।
कुछ दिवस पूर्व भारतसे तीर्थयात्री बैसाखी मनाने लाहौर गए थे । दो दिवस पश्चात जब ये लौटे तो इनका कोरोना परीक्षण हुआ । इनमें से २०० संक्रमित पाए गए ।
कोरोनाके बढते सङ्कटकाल में भी पंजाबके प्रशासनिक अधिकारियोंद्वारा की गई यह चूक अन्योंको कष्टमें डाल सकती है और आए हुए व्यक्तियोंको भी स्वेच्छापूर्ण जांच करवाना चाहिए थी । ऐसे स्वार्थी लोगोंको प्रशासनद्वारा त्वरित बन्दी बनाना चाहिए व उचित दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply