पंजाबमें पाकिस्तानसे आए २०० कोरोना ‘पॉजिटिव’ सिलचर विमानतलसे बिना जांच करवाए भागे ३०० यात्री


२३ अप्रैल, २०२१
     देशमें कोरोनाकी गति अनियन्त्रित होनेके पश्चात शासन सतर्क हो गया है; परन्तु इस मध्य कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सहयोग करनेके स्थानपर स्थितिको और भयावह बनाने में लगे हैं । असमके सिलचरसे जानकारी है कि वहां विमानतलसे ३०० से अधिक यात्री बिना कोरोना जांच कराए भाग गए । वहीं पंजाबमें २०० ऐसे लोग मिले जो बैसाखी मनाने पाकिस्तान गए थे और अब कोविड ‘पॉजिटिव’ हैं । इनपर ‘मेडिकल टीम’के साथ दुर्व्यवहारका भी आरोप है ।
     असमके सिलचर विमानतल पर हुई घटनापर अधिकारियोंका कहना है कि भागे हुए यात्रियोंके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट किया जाएगा । कथित  रूपसे सिलचर विमानतल इतना बडा नहीं है कि वहां बडी संख्यामें यात्रियोंकी कोविड-१९ की जांच हो सके ; इसलिए विमानतल प्रशासनने यात्रियोंके लिए यह व्यवस्था शासकीय औषधालयमें की; किन्तु कुछ यात्री औषधालय पहुंचनेसे पूर्व मार्गमें उतरकर चले गए ।
     कुछ दिवस पूर्व भारतसे तीर्थयात्री बैसाखी मनाने लाहौर गए थे । दो दिवस पश्चात जब ये लौटे तो इनका कोरोना परीक्षण हुआ । इनमें से २०० संक्रमित पाए गए ।
      कोरोनाके बढते सङ्कटकाल में भी पंजाबके प्रशासनिक अधिकारियोंद्वारा की गई यह चूक अन्योंको कष्टमें डाल सकती है और आए हुए व्यक्तियोंको भी स्वेच्छापूर्ण जांच करवाना चाहिए थी । ऐसे स्वार्थी लोगोंको प्रशासनद्वारा त्वरित बन्दी बनाना चाहिए व उचित दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution