राकेश टिकैत, कहा, “कटाई समाप्त, अब पुनः धरनास्थलपर लाएंगे किसानोंको”


२५ अप्रैल, २०२१
      देशकी चिन्ताजनक स्थिति देखनेके पश्चात भी कथित किसान नेता राकेश टिकैत आन्दोलनको समाप्त न करनेकी अपनी हठपर अडे हुए हैं  । उनका कहना है कि पहले कुछ किसान खेतोमे कटाईके कार्य और पञ्चायत चुनावके चलते अपने गांव चले गए थे; परन्तु अब वह उन किसानोको भी पुनः लाएंगे और आन्दोलनमें वृद्धिकी जाएगी ।
     टिकैत इस बातको बार-बार कह रहे हैं कि शासन किसानोंका आन्दोलन बलपूर्वक समाप्त करनेकी न सोचे । यदि कोई भी प्रयास हुआ तो किसान उसका उत्तर देंगे । उनका कहना है कि वह कोरोना नियमोंका पालन करते हुए सीमापर डटे रहेंगे; परन्तु कृषि विधानोंको लौटाए जानेतक मार्गसे नहीं हटेंगे ।
      कोरोना नियमका पालन करते हुए प्रदर्शन करनेकी जो बात टिकैत कहते आए हैं उसकी सच्चाई कुछ दिन पूर्व एक दृश्यपटके रूपमें सम्मुख आई थी । दृश्यपटमे दिखा था कि टिकैत अधिक संख्यामें लोगोंको एकत्रकर उत्सव मना रहे थे । किसीने उस समय चेहरेपर मुखावरण नहीं लगाया था और न ही दूरीका पालन हो रहा था ।
    प्रमाणित हो चुका है कि यह आन्दोलन किसानविरोधी और राष्ट्रविरोधी है; अतः शासन इसे शीघ्र समाप्त कराए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution