राकेश टिकैत, कहा, “कटाई समाप्त, अब पुनः धरनास्थलपर लाएंगे किसानोंको”
२५ अप्रैल, २०२१
देशकी चिन्ताजनक स्थिति देखनेके पश्चात भी कथित किसान नेता राकेश टिकैत आन्दोलनको समाप्त न करनेकी अपनी हठपर अडे हुए हैं । उनका कहना है कि पहले कुछ किसान खेतोमे कटाईके कार्य और पञ्चायत चुनावके चलते अपने गांव चले गए थे; परन्तु अब वह उन किसानोको भी पुनः लाएंगे और आन्दोलनमें वृद्धिकी जाएगी ।
टिकैत इस बातको बार-बार कह रहे हैं कि शासन किसानोंका आन्दोलन बलपूर्वक समाप्त करनेकी न सोचे । यदि कोई भी प्रयास हुआ तो किसान उसका उत्तर देंगे । उनका कहना है कि वह कोरोना नियमोंका पालन करते हुए सीमापर डटे रहेंगे; परन्तु कृषि विधानोंको लौटाए जानेतक मार्गसे नहीं हटेंगे ।
कोरोना नियमका पालन करते हुए प्रदर्शन करनेकी जो बात टिकैत कहते आए हैं उसकी सच्चाई कुछ दिन पूर्व एक दृश्यपटके रूपमें सम्मुख आई थी । दृश्यपटमे दिखा था कि टिकैत अधिक संख्यामें लोगोंको एकत्रकर उत्सव मना रहे थे । किसीने उस समय चेहरेपर मुखावरण नहीं लगाया था और न ही दूरीका पालन हो रहा था ।
प्रमाणित हो चुका है कि यह आन्दोलन किसानविरोधी और राष्ट्रविरोधी है; अतः शासन इसे शीघ्र समाप्त कराए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply