‘रेडमेसिविर’को चोरीसे विक्रय करनेवाले डॉ.अल्तमश सहित तीन अन्यको भी ३६ लाख रुपयों सहित बनाया गया बन्दी 


२८ अप्रैल, २०२१
         गाजियाबादकी पुलिसने डॉ. अल्तमशको तीन साथियों सहित बन्दी बना लिया है । डॉ. अल्तमश ‘एम्स’से औषधियोंको अपने नामपर निकलवाकर, अन्य क्षेत्रोंमें अधिक मूल्यपर विक्रय करवाता था । उसने एक दिवसमें ३६ लाख रुपए अर्जित किए । ‘एम्स’में पूर्वमें सेवाएं देनेवाले अल्तमशने केन्द्रीय मन्त्रियोंसे अपने सम्बन्ध बताए और पकडे जानेपर उसने पुलिसपर धौंस जमानेका प्रयास किया । एक रोगीके अनुसार, उसने ४८ सहस्र रुपएमें एक ‘इंजेक्शन’ क्रय किया और इसीके आधारपर पुलिसने जांच आरम्भ कर दी । पुलिसद्वारा विवश होनेपर उसने अपने अन्य भेद भी उगल दिए । एक दिवसमें चिकित्सकने अनुचित ढंगसे ३६ लाख रुपए अर्जित किए । पुलिसने उसकी धौंसको अनसुना कर दिया; अन्ततः अल्तमशने स्वयं ही सभी भेद बता दिए । उसने अपने ही वाहनसे ७० ‘इंजेक्शन’ भी दिलवा दिए । इन्हीं औषधियोंको उसके साथियोंद्वारा भिन्न-भिन्न क्षेत्रोंमें ऊंचे मूल्यपर विक्रय किया जाता रहा है । इसके अतिरिक्त उसने अपने समूहके साथियोंमें ५० लाख रुपए वितरित दिए ।
    अवैध रूपसे आवश्यक औषधियोंको विक्रय करनेवाला चिकित्सक कभी भी देशप्रेमी नहीं हो सकता । विवश रोगियोंको और भी अधिक विवश करनेवाले चिकित्सकोंको सेवाओंसे आजीवन मुक्त कर दिया जाना उचित दण्ड होगा । इसके लिए केन्द्र शासनको त्वरित संज्ञान लेना चाहिए । हिन्दूराष्ट्रमें ऐसे चिकित्सकोंका कोई अस्तित्व नहीं रहेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution