पश्चिम बंगालमें महिलाओंको प्रतिदिन बलात्कारकी धमकियां, बेटियोंको राज्यसे बाहर भेजनेकी इच्छुक हैं पीडिताएं : राष्ट्रीय महिला आयोगका वक्तव्य


०८ मई, २०२१
 पश्चिम बंगालमें विगत रविवारको चुनाव परिणाम आते ही हिंसा तथा बलात्कारकी हृदयविदारक घटनाएं अपने चरमपर पहुंची । राष्ट्रीय महिला आयोगकी सदस्याओंने वहां जाकर पीडिताओंसे घटनाओंके सम्बन्धमें बात की । राष्ट्रीय महिला आयोगकी अध्यक्षा रेखा शर्माने शुक्रवार, ७ मई २०२१ को बताया कि महिलाएं अपने संग हुए अत्याचारपर भयके कारण चुप हैं । उन्हें लगता है कि बोलनेपर उनके साथ और भी दुर्व्यवहार किया जा सकता है ।
 तृणमूल कांग्रेसके ‘गुण्डों’पर कांग्रेस, कम्युनिस्ट तथा भाजपाने हिंसाके आरोप लगाए हैं । इस चुनाव प्रक्रियाके कालमें भाजपाके लगभग अनेक कार्यकर्ताओंकी निर्मम हत्या की जा चुकी है ।
 नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्रका एक दृश्यपट दृष्टिगत हुआ है, जिसमें २ महिलाओंको किसी मार्गपर घसीटकर पीटा जा रहा है । इसी प्रकारकी घटनाओंका संज्ञान लेते हुए महिला आयोगने बताया कि अनेक महिलाओंने घरसे भागकर अपनी प्राण रक्षा की है । तृणमूलके ‘गुण्डों’ने उनसे बलात्कार किए, उनके घरोंको हानि पहुंचाई, कुछ घरोंको जला दिया तो वे घरमें वृद्ध सदस्योंको छोडकर पलायनको विवश हुईं ।
     बंगालकी मुख्यमन्त्रीने मतदानके पूर्व ही विपक्षी कार्यकर्ताओंको धमकी दी थी तथा कहा था कि सुरक्षाबलोंको यहांसे जाने दो तब देख लेंगे । उन्हींकी उस धमकीके अनुसार तृणमूलके ‘गुण्डों’ने मतदानके परिणाम आते ही उत्पात किया । मतदानके समय भी वे उपद्रव और हिंसा कर रहे थे । किसी विपक्षी कार्यकर्ताकी माताकी हत्या तो किसी कार्यकर्ताकी बहनसे बलात्कार ।
   बंगाली हिन्दू अपने ही घरोंमें सुरक्षित नहीं हैं । स्वतन्त्र भारतमें हिन्दुओंपर ऐसी हिंसा सहन नहीं की जा सकती । ममता बनर्जी यदि बंगालकी अराजकता रोकनेमें अक्षम हों तो राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution