हिमांता बिस्वा सरमा असममें लाएंगे ‘लव जिहाद’ विधान एवं गोरक्षा विधान
२४ मई, २०२१
असमके नवनिर्वाचित भाजपा शासनके मुख्यमन्त्री हिमांता बिस्वा सरमा चुनाव पूर्व किए गए अपने वचनोंको पूर्ण करनेके लिए अगला कार्य कर रहे हैं । असममें सभी शासकीय मदरसोंको सामान्य विद्यालयोंमें परिवर्तित करनेके पश्चात अब वह प्रदेशमें ‘लव-जिहाद’के विरुद्ध विधान लाने जा रहे हैं ।
‘लव-जिहाद’के द्वारा हिन्दू लडकियोंको बहला-फुसलाकर या वास्तविक अभिज्ञान छुपाकर जालमें फंसानेके अनेक प्रकरण आते रहते हैं । इसके पश्चात, विवाहके नामपर हिन्दू युवतियोंका धर्म परिवर्तन कर लिया जाता है । यदि वह ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें प्रताडित किया जाता है ।
असम शासनके मुख्यमन्त्री हिमांता सरमाका यह कृत्य सराहनीय है और ऐसा विधान सम्पूर्ण भारतमें लागू किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply