२ से अधिक बच्चे हैं तो सुविधाओंमें कटौती, शासकीय चाकरी भी नहीं, उत्तर प्रदेशमें जनसङ्ख्या नियन्त्रण विधानपर कार्य आरम्भ


२० जून, २०२१
      उत्तर प्रदेशमें शीघ्र ही जनसङ्ख्या नियन्त्रण हेतु ठोस पग उठाए जा सकते हैं । देशकी सर्वाधिक जनसङ्ख्यावाले राज्यमें २ से अधिक बच्चोंवाले अभिभावकोंको शासकीय सुविधाओंसे वञ्चित किया जा सकता है । राज्य विधि आयोगके अध्यक्ष न्यायमूर्ति एएन मित्तलके अनुसार, राजस्थान व मध्य प्रदेशमें लागू कुछ विधानोंका इसके लिए अध्ययन किया जा रहा है । ‘राशन’ व अन्य ‘सब्सिडी’वाली सुविधाओं सहित अनेक शासकीय योजनाओंमें ऐसे अभिभावकोंको मिलनेवाली सुविधाओंमें कितनी कटौती की जा सकती है ? इसपर विचार हो रहा है । सबसे बडा विषय यह है कि किस समय सीमाके आधारपर ऐसे अभिभावकोंको विधानकी सीमामें लाया जाए और शासकीय चाकरीमें उनके लिए क्या नियम निश्चित किए जाएं ? इसपर विचार हो रहा है । योगी शासन इसके लिए ‘बेरोजगारी’ और भूखमरी जैसी समस्याओंको भी ध्यानमें रख रही है ।
     ‘लव जिहाद’से लेकर गोरक्षा और उपद्रवियोंसे सार्वजनिक सम्पत्तिकी हानिकी क्षतिपूर्तितक, योगी शासनमें कई महत्त्वपूर्ण विधान पारित हुए हैं । अब दोसे अधिक बच्चोंके अभिभावकोंको शासकीय सुविधाओंसे वञ्चित किए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव स्वागत योग्य है और यह देशभरमें लागू होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution