महाराष्ट्रमें ‘कोरोना’के भयङ्कर रूपसे जूझ रहे २८१ चिकित्सकोंने मुख्यमन्त्री उद्धव ठाकरेको पत्र लिखकर मांगी आत्महत्याकी अनुमति


८ जुलाई, २०२१
     टीवी ९ मराठीकी  प्रस्तुतिके अनुसार, २८२ आयुर्वेदिक चिकित्सकोंने महाराष्ट्रके मुख्यमन्त्री उद्धव ठाकरेको पत्र लिखकर वचनभङ्ग तथा महाराष्ट्र शासनद्वारा उनके साथ किए गए अपमानजनक व्यवहारके कारण अपना आत्महत्या करनेकी अनुमति मांगी है ।
      पत्रमें चिकित्सकोने राज्य शासनद्वारा विशेष रूपसे ‘कोरोना’ सङ्कटके मध्य आयुर्वेदिक चिकित्सकोंके साथ दुर्व्यवहारके विषयमें खेद व्यक्त किया है । साथ ही पिछडे आदिवासी क्षेत्रोंमें लम्बे समयतक नियुक्तिपर निराशा व्यक्त करते हुए, ‘बीएएमएस’ चिकित्सकोंने कहा कि वे पिछले दो दशकोंसे १८ आदिवासी जनपदमें लोगोंकी सेवा कर रहे हैं, अधिकतर दूर-दराजके ऐसे गांवोंमें जाते हैं, जहां आरम्भिक सुविधाएं भी नहीं हैं; परन्तु शासन उनके साथ भेदभाव कर रहा है ।
       आयुर्वेद चिकित्सकोंके साथ न केवल महाराष्ट्रमें वरन, समूचे देशमें भेदभाव हुआ है और इसके उत्तरदायी केवल शासकगण ही हैं । आयुर्वेदको सम्मान देनेके लिए भारत शासनने आयुष मन्त्रालयकी स्थापना की है; किन्तु उसकी कोई विशेष उपलब्धि नहीं है । भारत शासन आयुर्वेदको प्राथमिकता दे, ऐसी मांग सभी हिन्दू करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution