‘सुल्फा’ नहीं मिला तो मन्दिरके दिव्याङ्ग महन्तकी लोहेकी ‘रॉड’से पीटकर हत्या


११ जुलाई, २०२१
     उत्तर प्रदेशके संभल जनपदमें गुमसानीके पातालेश्वर शिव मन्दिरमें ८ जुलाई, बृहस्पतिवारको एक दिव्या‌‌‍‍ङ्ग साधुकी लोहेकी ‘रॉड’से पीट-पीटकर मोनू वाल्मीकि नामक युवकने हत्या कर दी ।
      मृतक साधू शारीरिक रूपसे विकलाङ्ग भी थे । अगले दिवस प्रातः पूजाके लिए जब कुछ लोग मन्दिर पहुंचे तो उन्होंने महाराजके शवको मन्दिर परिसरकी भूमिपर पडा पाया, जिसके पश्चात असमोली ‘थाने’को सूचना दी गई ।
      ज्ञातव्य है कि आरोपी मोनू वाल्मीकि एवं महाराजके मध्य कुछ समय पूर्व वाद-विवाद हुआ था; इसके पश्चात मोनू बाबासे ‘सुल्फा’ मांगने मन्दिर परिसरमें आया । बाबाने उसे ‘नशा’ देनेसे अस्वीकार कर दिया, इसीसे मोनूने निकट पडे लोहेकी ‘रॉड’को उठाकर महन्तको मारना प्रारम्भ किया, महन्तने बचनेके लिए इधर-उधर दौडनेका प्रयास किया; परन्तु मोनूने अन्ततः उन्हें मार डाला । ऐसा करनेके उपरान्त मोनू मन्दिरका द्वार बन्दकर भाग गया ।
      संभल पुलिसद्वारा घटनाको लेकर शीघ्र कार्रवाई की गई तथा उन्होंने आरोपी मोनूको पकड लिया गया ।
         जिन मन्दिरके महन्त व पुजारियोंके चरण स्पर्शकर आजके समाजको धर्मज्ञान लेना चाहिए, उन्हींको वे अब मार रहे हैं । इससे ज्ञात होता है कि किस प्रकारकी मानसिकता धर्महीन युवाओंकी हो चुकी है । इन्हें निःशुल्क सब कुछ चाहिए; परन्तु अपने कर्तव्यके रूपमें समाजको केवल हत्याका उपहार देना चाहते हैं; अतः समाजको अब धर्मशिक्षण देना अनिवार्य हो गया है ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution