पूर्व भारतीय खिलाडी सुरेश रैनाके फूफाका हत्यारा बरेलीसे बनाया गया बन्दी, मोहब्बत, शाहरुख, राशिद, आमिरके साथ की थी ‘रेकी’
१९ जुलाई, २०२१
पूर्व ‘क्रिकेटर’ सुरेश रैनाके फूफा अशोक कुमारके पठानकोटके फरियाल गांवमें स्थित घरमें १९/२० अगस्त २०२० की रात्रिको घरमें कुछ लुटेरे घुस गए थे । उस समय अशोक कुमार परिवारके साथ छतपर सो रहे थे, तभी लुटेरोंने उन लोगोंपर शस्त्रों और ‘रॉड’से आक्रमण कर दिया ।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैनाके फूफाके हत्यारेको लगभग एक वर्ष पश्चात रविवार, २८ जुलाई २०२१ को बन्दी बना लिया गया । उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’के विशेष रक्षा बल और पंजाब पुलिसकी संयुक्त कार्यवाहीमें आरोपित छज्जूको उसके गांवसे पकडा गया है । बताया जा रहा है कि आरोपी बन्दी बननेसे बचनेके लिए बरेली जनपदके बहेडी थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव पचपेडामें छुपकर रह रहा था ।
छज्जूने पूछताछमें ‘एसटीएफ’को बताया कि वह और उसके मित्र मोहब्बत, शाहरुख, राशिद, आमिर, तीन महिलाओंके साथ शाहपुर कौडी पंजाबमें ‘चादर’ व पुष्प विक्रय किया करते थे । इन लोगोंके पास एक ‘टेंपो’ भी था, जिससे वे आस-पासके क्षेत्रोंमें महिलाओंके साथ घूमकर ‘रैकी’ भी करते थे ।
आतङ्कवाद, चोरी, हत्या, लूटपाट, लव-जिहाद, भूमि-जिहाद एवं बौद्धिक जिहादमें लिप्त जिहादी राष्ट्रके लिए कितने सङ्कटजनक बन चुके हैं, वह इनकेद्वारा किए गए अपराधोंसे ज्ञात होता है । प्रत्येक भारतीय विशेषकर हिन्दुओंको कितने सावधान रहनेकी आवश्यकता है ? वह उपर्युक्त घटनासे समझ आता है । पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेशके विशेष सुरक्षाबल अभिनन्दनके पात्र हैं, जिन्होंने देरीसे ही सही; परन्तु जिहादियोंको बन्दी भी बनाया और उन्हें उचित दण्ड भी दिलवाकर पीडितोंको न्याय दिलवाएंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply