कल जलाया था, आज चलाया ‘बुलडोजर’, १६३ करोडका ‘ड्रग्स’ नष्ट, मुख्यमन्त्री हिमंत बिस्वा सरमा इस प्रकार कर रहे ‘ड्रग्स’ विधि विरोधियोंको बलहीन


१८ जुलाई, २०२१
    असममें ‘ड्रग्स’के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीतिका अनुसरण करते हुए मुख्यमन्त्री हिमंत बिस्वा सरमाने आज एक बार पुनः अद्भुत ढंगसे ‘ड्रग्स’के विरुद्ध कठोर सन्देश दिया है । १७ जुलाई, २०२१, शनिवारको उन्होंने भारी मात्रामें प्राप्त की गई ‘ड्रग्स’ सार्वजनिक ढंगसे जलाया था और अब १८ जुलाई, रविवारको उन्होंने प्राप्त की गई ‘ड्रग्स’पर ‘बुलडोजर’ चलाया है ।
     गत दो-तीन दिवससे मुख्यमन्त्री सरमा असममें निरन्तर ‘ड्रग्स’के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानमें सम्मिलित हुए है । उन्होंने दिफू और गोलाघाटमें सार्वजनिक रूपसे बडी मात्रामें प्राप्त किए गए ‘ड्रग्स’को जलाया था । इसके पश्चात आज पुनः मुख्यमन्त्री सरमा मादक पदार्थ निस्तारण कार्यक्रममें सम्मिलित हुए । इसी क्रममें नागांवमें उन्होंने ‘ड्रग्स’का निस्तारण करते हुए करोडों रुपएकी प्राप्त की गई ‘ड्रग्स’पर स्वयं ही ‘बुलडोजर’ चलाया ।
      यह प्रशंसाका विषय है कि असममें ‘ड्रग्स’ नष्ट किए जा रहे हैं; किन्तु कुछ ‘ड्रग्स’ नष्ट करनेसे इस समस्याका समाधान नहीं हो सकता  । इस हेतु ‘ड्रग्स’पर पू्र्ण रूपसे प्रतिबन्ध लगाकर, ‘ड्रग्स’ क्रय तथा विक्रय करनेवाले दोनोंको कठोर दण्ड मिलना चाहिए तथा इस समस्याको पूर्ण रूपसे समाप्त करनेका प्रयास करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution