भारतने लद्दाखकी चीनी सीमापर भेजे १५ सहस्र सैनिक अतिरिक्त


२६ जुलाई, २०२१
       भारतने लद्दाखकी सीमापर सुरक्षाकी दृष्टिसे, अपने सैनिकोंकी सङ्ख्यामें वृद्धि कर दी है । लद्दाखकी सीमापर चीनने पुनः आक्रमक गतिविधियां बढा दी हैं । सीमापर चीन कभी अतिरिक्त सेना नियुक्त कर देता है, तो कभी नये घातक उपकरण सीमापर लगा देता है । इन अनैतिक गतिविधियोंको देखते हुए, भारतने भी पन्द्रह सहस्र अतिरिक्त सैनिक वहांपर नियुक्त कर दिए हैं । जम्मू कश्मीरमें आतङ्कियोंके विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानमें, ये सैनिक कार्यरत थे, अब उन्हें वहांसे हटाकर लद्दाखमें भेज दिया गया है; क्योंकि चीन भारतके साथ भूमि-विवादपर उलझे रहना चाहता है । इससे पूर्व चीनने लद्दाखमें घुसपैठकर उपद्रव किया था और गलवान घाटीमें भी अपनी अनेक चौकियां बना ली थीं, जिसकारण दोनों ओरसे अनेक प्रकारकी हानि हुई थी । सन्धिके पश्चात दोनों देशोंने अपनी सेनाएं पीछे हटा ली थीं; किन्तु चीनने पुनः आक्रमक स्थिति बना ली है ।
        विस्तारवादी चीनपर किसी भी प्रकारका विश्वास नहीं किया जा सकता । भारतसे ही नहीं; अपितु अनेकों अन्य देशोंसे भी चीन, भूमि-विवादपर उलझा हुआ है । भारतसे धन अर्जित करनेवाले चीनसे व्यापारिक सम्बन्ध निरस्त कर देनेसे ही, चीनकी आर्थिक स्थिति बिगड सकती है; अन्यथा चीन सदा आङ्तक करता रहेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution