भारतने लद्दाखकी चीनी सीमापर भेजे १५ सहस्र सैनिक अतिरिक्त
२६ जुलाई, २०२१
भारतने लद्दाखकी सीमापर सुरक्षाकी दृष्टिसे, अपने सैनिकोंकी सङ्ख्यामें वृद्धि कर दी है । लद्दाखकी सीमापर चीनने पुनः आक्रमक गतिविधियां बढा दी हैं । सीमापर चीन कभी अतिरिक्त सेना नियुक्त कर देता है, तो कभी नये घातक उपकरण सीमापर लगा देता है । इन अनैतिक गतिविधियोंको देखते हुए, भारतने भी पन्द्रह सहस्र अतिरिक्त सैनिक वहांपर नियुक्त कर दिए हैं । जम्मू कश्मीरमें आतङ्कियोंके विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानमें, ये सैनिक कार्यरत थे, अब उन्हें वहांसे हटाकर लद्दाखमें भेज दिया गया है; क्योंकि चीन भारतके साथ भूमि-विवादपर उलझे रहना चाहता है । इससे पूर्व चीनने लद्दाखमें घुसपैठकर उपद्रव किया था और गलवान घाटीमें भी अपनी अनेक चौकियां बना ली थीं, जिसकारण दोनों ओरसे अनेक प्रकारकी हानि हुई थी । सन्धिके पश्चात दोनों देशोंने अपनी सेनाएं पीछे हटा ली थीं; किन्तु चीनने पुनः आक्रमक स्थिति बना ली है ।
विस्तारवादी चीनपर किसी भी प्रकारका विश्वास नहीं किया जा सकता । भारतसे ही नहीं; अपितु अनेकों अन्य देशोंसे भी चीन, भूमि-विवादपर उलझा हुआ है । भारतसे धन अर्जित करनेवाले चीनसे व्यापारिक सम्बन्ध निरस्त कर देनेसे ही, चीनकी आर्थिक स्थिति बिगड सकती है; अन्यथा चीन सदा आङ्तक करता रहेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply