राजदीप सरदेसाईने पुनः दिखाई अपनी ‘रसगुल्ला पत्रकारिता’


०३ अगस्त, २०२१
        समाचार ‘चैनल’ ‘इंडिया टुडे’के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाईने पुनः अपनी ‘रसगुल्ला पत्रकारिता’ दिखाई है । ‘यूट्यूब’के ‘चैनल’ ‘लल्लनटॉप’पर साक्षात्कारके मध्य सम्पादक सौरभ द्विवेदी उनसे ‘नेतानगरी’ नामक कार्यक्रममें ममता बनर्जीकी देहली यात्राके विषयमें चर्चा कर रहे थे । इसी मध्य सौरभ द्विवेदीने राजदीपसे प्रश्न पूछा कि बंगालमें जिस प्रकार चुनावके पश्चात हिंसा हो रही थी व भाजपा कार्यकर्ताओंको ‘टीएमसी’के कार्यकर्ताओंद्वारा प्रकट रूपसे लक्ष्य बनाया जा रहा था, इस विषयमें उन्होंने ममता बनर्जीके साथ कोई चर्चा की ? जिसपर राजदीपने कहा कि वह  ममताके साथ ‘चायपर चर्चा’के लिए गए थे और उन्होंने केवल यह पूछा कि बंगालमें हिंसासे आपकी छविको कोई क्षति पहुंची है क्या ? जिसपर ममताने त्वरित उत्तर देते हुए कहा यह कहना अनुचित है कि सम्पूर्ण प्रकरण उनके कारण हुआ है, उन्होंने तो ‘टीएमसी’के ‘कैडर’को शान्त बने रहनेके निर्देश दिए थे । वहीं राजदीपने यह भी कहा कि मैं आपको आश्वासन देता हूं कि यदि यह ‘टीवी’ साक्षात्कार होता तो मैं इसका सीधा उत्तर देता । ममता बनर्जी विजयी होकर आई थी, मैं उनके अभिनन्दन हेतु गया था । यदि मैं इस प्रकारका प्रश्न पूछता, तो मुझे रसगुल्ला नहीं मिलता । उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व २ मई २०२१ को बंगाल चुनावकी ‘कवरेज’के मध्य राजदीपने टिप्पणीकी थी कि ‘टीएमसी’की विजयपर ‘कांग्रेस’को रसगुल्लेकी ‘ट्रीट’ देनी चाहिए ।
        इस वक्तव्यमें ‘रसगुल्ले’का अर्थ बहुत कुछ निकाला जा सकता है, जिसके लिए आजके पत्रकार जाने जाते हैं, तभी तो वे किसी न किसी नेताकी चाटुकारिता करते हैं ।  चाटुकारिताको त्याग पत्रकारिता करनेवाले पत्रकारोंका इस देशमें अत्यधिक अभाव है । ऐसे पत्रकारोंके कारण ही पत्रकारितासे लोगोंका विश्वास उठ गया है । ऐसे लोग पत्रकारिताके योग्य नहीं हो सकते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution