राशिद बना विकास व मंजू बानो बनी संजू, मुसलमान दम्पतिने की १२ वर्ष पश्चात मुसलमान धर्म छोडकर हिन्दू धर्ममें किया पुनर्प्रवेश
०६ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशके शामली जनपदमें एक मुसलमान दम्पति व उसके ४ बच्चोंने धर्म परिवर्तनकर हिन्दू धर्म अपना लिया है । दम्पतिने विधिवत शामली जनपद मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियोंको एक शपथपत्र दिया और बताया कि वे अब राशिदसे विकास व मंजू बानोसे संजूके रूपमें नाम परिवर्तित करते हुए हिन्दू धर्ममें आए हैं । दम्पतिका कहना है कि १२ वर्ष पूर्व उनके माता-पिताने मुसलमान धर्म अपना लिया था; परन्तु वे अब मुसलमान नहीं रहना चाहते हैं; इसलिए हिन्दू धर्म अपना रहे हैं ।
समाचारके अनुसार, शामली जनपदके कांधला उपनगरके राजयादगान ‘मोहल्ले’में रहनेवाले राशिद पुत्र समर व मंजू बानो पत्नी राशिद बुधवार ४ अगस्त, २०२१ को शामली पहुंचे । यहां दोनोंने स्वयंको पति-पत्नी बताते हुए एक अधिकारियोंको एक शपथ पत्र सौंपा । राशिदने बताया कि १२ वर्ष पहले उसके माता-पिताने मुसलमान धर्म अपना लिया था, परन्तु वह अब मुसलमान नहीं बना रहना चाहता, इसलिए उसने अपना नाम राशिदसे परिवर्तितकर विकास रख लिया है । विकासने बताया कि उसकी पत्नी मंजू देवी व उसके चारों बच्चोंने हिन्दू धर्ममें ‘वापसी’ कर ली है ।
विकास और मंजू दोनों ही अभिनन्दनके पात्र हैं, जो पूर्वजोंद्वारा किए महापापको सुधारा है । हिन्दू समाजको ऐसे लोगोंका आर्थिक रूपसे भी सहायता करनी चाहिए तथा सार्वजनिक मंचोंपर सम्मानित भी करना चाहिए, जिससे अन्य भटके हुए लोगोंको भी प्रोत्साहन मिले । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply