राशिद बना विकास व मंजू बानो बनी संजू, मुसलमान दम्पतिने की १२ वर्ष पश्चात मुसलमान धर्म छोडकर हिन्दू धर्ममें किया पुनर्प्रवेश


०६ अगस्त, २०२१
      उत्तर प्रदेशके शामली जनपदमें एक मुसलमान दम्पति व उसके ४ बच्चोंने धर्म परिवर्तनकर हिन्दू धर्म अपना लिया है । दम्पतिने विधिवत शामली जनपद मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियोंको एक शपथपत्र दिया और बताया कि वे अब राशिदसे विकास व मंजू बानोसे संजूके रूपमें नाम परिवर्तित करते हुए हिन्दू धर्ममें आए हैं । दम्पतिका कहना है कि १२ वर्ष पूर्व उनके माता-पिताने मुसलमान धर्म अपना लिया था; परन्तु वे अब मुसलमान नहीं रहना चाहते हैं; इसलिए हिन्दू धर्म अपना रहे हैं ।
     समाचारके अनुसार, शामली जनपदके कांधला उपनगरके राजयादगान ‘मोहल्ले’में रहनेवाले राशिद पुत्र समर व मंजू बानो पत्नी राशिद बुधवार ४ अगस्त, २०२१ को शामली पहुंचे । यहां दोनोंने स्वयंको पति-पत्नी बताते हुए एक अधिकारियोंको एक शपथ पत्र सौंपा । राशिदने बताया कि १२ वर्ष पहले उसके माता-पिताने मुसलमान धर्म अपना लिया था, परन्तु वह अब मुसलमान नहीं बना रहना चाहता, इसलिए उसने अपना नाम राशिदसे परिवर्तितकर विकास रख लिया है । विकासने बताया कि उसकी पत्नी मंजू देवी व उसके चारों बच्चोंने हिन्दू धर्ममें ‘वापसी’ कर ली है ।
        विकास और मंजू दोनों ही अभिनन्दनके पात्र हैं, जो पूर्वजोंद्वारा किए महापापको सुधारा है । हिन्दू समाजको ऐसे लोगोंका आर्थिक रूपसे भी सहायता करनी चाहिए तथा सार्वजनिक मंचोंपर सम्मानित भी करना चाहिए, जिससे अन्य भटके हुए लोगोंको भी प्रोत्साहन मिले । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution