बलपूर्वक धर्मान्तरण कराकर, करवाया गया था ‘निकाह’, पूरा परिवार लौटा हिन्दूधर्ममें


१५ अगस्त, २०२१
 
       उत्तर प्रदेशके झांसी जनपदमें रहनेवाला एक धर्मान्तरित मुसलमान परिवार, पुनः हिन्दू धर्ममें लौट आया है । मोहम्मद जावेदने, इल्यासपर उसे बलपूर्वक मुसलमान धर्ममें लाए जानेका आरोप लगाया है । जयसिंह नामक युवकने पुलिसमें परिवाद प्रस्तुत किया था कि बीस वर्ष पूर्व उसके पिता, उसे इल्यासके पास छोडकर चले गए थे । इल्यासने जयसिंहका धर्मान्तरण करवाकर मोहम्मद जावेद बना दिया था । कालान्तरमें उसका ‘निकाह’ मुसलमान लडकी रुखसारसे करवा दिया गया और उसके बेटेका नाम औरंगजेब रखा गया । पुलिसने उसके परिवादपर कोई कार्यवाही नहीं की, तो जयसिंहने बजरंग दलकी सहायता ली । झांसी स्थित सिद्धेश्वर मन्दिरमें पूजा, पाठ और हवनके पश्चात, जावेदने अपना पुराना नाम जयसिंह अपना लिया । उसकी पत्नी ‘रुखसार’का नाम माया और बेटेका नाम विजय रखवा दिया गया।  जावेदके अनुसार, वह अपनी इच्छा व प्रसन्नतासे हिन्दूधर्ममें लौट रहा है । उसकी पत्नीके अनुसार, जयसिंहका धर्मान्तरण बलपूर्वक करवाया गया था और उसे प्रताडित भी किया जा रहा था ।
 
       हिन्दूधर्मके महत्त्वको समझते हुए, पुनः अपने धर्ममें लौट आना, उसके पूर्वके संस्कारोंके जाग्रत होनेके कारण हुआ है तथा इस कार्यमें जिन्होंने सहायता की है, वे अभिनन्दनके पात्र हैं ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution