बलपूर्वक धर्मान्तरण कराकर, करवाया गया था ‘निकाह’, पूरा परिवार लौटा हिन्दूधर्ममें
१५ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशके झांसी जनपदमें रहनेवाला एक धर्मान्तरित मुसलमान परिवार, पुनः हिन्दू धर्ममें लौट आया है । मोहम्मद जावेदने, इल्यासपर उसे बलपूर्वक मुसलमान धर्ममें लाए जानेका आरोप लगाया है । जयसिंह नामक युवकने पुलिसमें परिवाद प्रस्तुत किया था कि बीस वर्ष पूर्व उसके पिता, उसे इल्यासके पास छोडकर चले गए थे । इल्यासने जयसिंहका धर्मान्तरण करवाकर मोहम्मद जावेद बना दिया था । कालान्तरमें उसका ‘निकाह’ मुसलमान लडकी रुखसारसे करवा दिया गया और उसके बेटेका नाम औरंगजेब रखा गया । पुलिसने उसके परिवादपर कोई कार्यवाही नहीं की, तो जयसिंहने बजरंग दलकी सहायता ली । झांसी स्थित सिद्धेश्वर मन्दिरमें पूजा, पाठ और हवनके पश्चात, जावेदने अपना पुराना नाम जयसिंह अपना लिया । उसकी पत्नी ‘रुखसार’का नाम माया और बेटेका नाम विजय रखवा दिया गया। जावेदके अनुसार, वह अपनी इच्छा व प्रसन्नतासे हिन्दूधर्ममें लौट रहा है । उसकी पत्नीके अनुसार, जयसिंहका धर्मान्तरण बलपूर्वक करवाया गया था और उसे प्रताडित भी किया जा रहा था ।
हिन्दूधर्मके महत्त्वको समझते हुए, पुनः अपने धर्ममें लौट आना, उसके पूर्वके संस्कारोंके जाग्रत होनेके कारण हुआ है तथा इस कार्यमें जिन्होंने सहायता की है, वे अभिनन्दनके पात्र हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply