बंगालके एक मन्दिरमें मद्यपान करनेसे रोकनेपर, साधुसे किया गया दुर्व्यवहार


२० अगस्त, २०२१
       बंगालके बीरभूम जनपदमें कुछ अज्ञात अराजक तत्त्वोंने एक साधुको अपमानित किया । उन्होंने साधु स्वामी बारूनन्दाको अपशब्द कहे और उसे बलपूर्वक मद्यपान करानेका प्रयास भी किया । अराजक तत्त्वोंने मन्दिरके परिसरमें मद्यपानकर, उसे अस्वच्छ कर रहे थे । साधुद्वारा मना करनेपर, उन्होंने साधुके ऊपर मदिरा उडेलनी आरम्भ कर दी और उसके मुखमें भी डालनेका प्रयास करने लगे । विरोध करनेपर उन्होंने साधुको अपशब्द कहते हुआ कहा कि वे जैसा चाहेंगे, वैसा ही करेंगे । अभद्र भाषाका प्रयोग करते हुए उन्होंने साधुको ‘शैतान’ भी कहा । उन अभद्र लोगोंने कहा कि वे यहींपर मद्य भी पिएंगे और मूत्र भी करेंगे और तुम कुछ भी नहीं कर पाओगे । उन उपद्रवियोंका अभिज्ञान (पहचान) पूछे जानेपर साधुने बताया कि वह उनके नाम व स्थान नहीं जानता । प्राथमिकी प्रविष्ट हो जानेपर भी, ‘पुलिस’ अभीतक किसी आरोपीको बन्दी नहीं बना पाई है ।
     बंगालमें नेताओंकी दुर्दशाके साथ-साथ, मन्दिरों और साधु-सन्तोंकी दुर्दशा भी उसी प्रकार हो रही है । ममता शासनमें अराजक तत्त्वोंका बोलबाला उच्च स्तरपर है । केन्द्र शासनद्वारा वहां कुछ भी न कर पाना दर्शाता है कि देशवासियोंके लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण समय है, जिसे व्यवस्थाके परिवर्तनसे ही ठीक किया जा सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution