महबूबा मुफ्तीने पुनः किया विषवमन, केन्द्रको ‘अफगान’ जैसी स्थिति उत्पन्न करनेकी दी धमकी


२२ अगस्त, २०२१
        जम्मू कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री व ‘पीडीपी’ प्रमुख महबूबा मुफ्तीकी मां गुलशन नजीरको प्रवर्तन निदेशालयने पूछताछके लिए सम्पर्क किया था । जांच अभिकरणोंने (एजेंसियोंने) प्राय: ३ घण्टे निरन्तर उनसे पूछताछ की, जिसपर महबूबा मुफ्ती अत्यधिक क्रोधित हो गई और उन्होंने केन्द्र शासनको अफगान जैसी स्थितियां निमार्ण करनेकी धमकी दे डाली । उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तानसे ‘बोरिया बिस्तर’ बांधकर भागनेपर विवश हो गया है; इसलिए कश्मीरियोंकी परीक्षा न लें । महबूबाका यह भी कहना था कि कश्मीरी अत्यधिक साहसी और सहनशील हैं; किन्तु उनकी सहनशीलताका बांध टूट गया तो शासन पराजित हो जाएगा । उन्होंने यह वक्तव्य घाटीके कुलगांवमें अपने दलके कार्यकर्ताओंको सम्बोधित करते हुए दिया । वहीं प्रतिवेदनके अनुसार महबूबाने चेतावनी भी दी है कि यदि पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारीके ‘डॉक्ट्रिन’ अन्तर्गत पाकिस्तानसे वार्तालाप आरम्भ नहीं किया गया तो सब कुछ नष्ट होनेमें समय नहीं लगेगा । उन्होंने केन्द्र शासनको जम्मू कश्मीरको पूर्ण राज्य प्रदान करनेकी मांगके साथ ही जम्मू-कश्मीरको लद्दाखसे पृथक करने की चूकको सुधारनेका सुझाव भी दिया । इस वक्तव्यके पश्चात केन्द्रीय वित्त मन्त्री निर्मला सीतारमणने महबूबाको इस प्रकारके वक्तव्य देनेसे बचनेका परामर्श दिया तो वहीं ‘बीजेपी’ राजनेता रविन्द्र रैनाने उन्हें देशद्रोही कहते हुए सम्बोधित किया ।
       आजके राजनेताओंकी एक नीति है कि यदि आप लोगोंकी दृष्टिमें नहीं हो तो मात्र एक देश विरोधी वक्तव्य देकर आप सभीका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हो । ऐसे मतिभ्रष्ठ राजनेता क्या कभी अच्छे शासक बन सकते हैं ? इसपर सभी विचार करें व ऐसे राजनेताओंका पूर्णतः बहिष्कार करें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution