विद्युत ‘कम्पनी’ने बनाया भगवान चित्रगुप्तका आपत्तिजनक व्यंग्यचित्र (कार्टून), मध्य प्रदेशके मन्त्रीने प्रदर्शित किया विरोध


२५ अगस्त, २०२१
      मध्य प्रदेश विद्युत वितरण ‘कम्पनी’, भोपालद्वारा विद्युत चोरी और ‘बकाएदारों’से ‘बिल’का भुगतान करनेके लिए ऐसी धृष्टता की गई, जिसका अत्यधिक विरोध किया जा रहा है । विद्युत ‘कम्पनी’ने भगवान चित्रगुप्तका व्यंग्यचित्र बनाया है । उसको लेकर विरोध आरम्भ हो गया है । इस घटनाको प्रदेशके चिकित्सा शिक्षा मन्त्री विश्वास सारंगने हिन्दुओंकी भावनाओंका अपमान बताते हुए अधिकारियोंके विरुद्ध कार्रवाई करनेकी बात कही है ।
     वस्तुतः, विद्युत चोरी और विद्युत शुक्लकी शेष राशिके भुगतानको लेकर मध्य प्रदेश विद्युत वितरण ‘कम्पनी’ने ‘सोशल मीडिया’पर एक व्यंग्यचित्र साझा किया था । इस व्यंग्यचित्रमें यमराज और चित्रगुप्तको दिखाया गया है । इसमें एक सूचीको अपने हाथमें लिए चित्रगुप्तसे यमराज पूछते हैं कि अन्ततः इतनी दीर्घ सूची किसकी है ? उत्तरमें चित्रगुप्तजीने कहा, “ये विद्युत चोरी करनेवालोंकी सूची है । इन्हें नरकमें ४४० ‘वोल्ट’का ‘झटका’ दिया जाएगा ।”
      इस घटनाको लेकर विश्वास सारंगका कहना है कि अनेक लोगोंद्वारा हिन्दू-देवी देवताओंका अपमान इस देशमें बार-बार होता है; किन्तु ऐसा प्रथम बार है कि किसी शासकीय विभागने ऐसा कृत्य किया है । सारंगने कहा कि उन्होंने इस घटनाको लेकर मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहानको पत्र लिखकर आरोपितोंके विरुद्ध कठोर कार्रवाईकी मांग की है । इस घटनासे कायस्थ समाज आक्रोशित है; क्योंकि ये लोग चित्रगुप्तजीको अपना आराध्य मानते हैं ।
      धनार्जन ही जिनका मूल उद्देश्य हो, ऐसे लोग और उनकेद्वारा संचालित उद्योग अपनी स्वार्थ सिद्धि हेतु हिन्दू देवी-देवताओंका अपमान करनेसे भी पीछे नहीं हटते है । शासनको चाहिए कि वह ऐसे हिन्दू द्रोहियोंपर कठोर कार्रवाई करे,  जिससे समाजमें यह स्पष्ट सन्देश जाए कि भारतमें रहकर हिन्दुओंकी आस्थापर आघात अब सहन नही किया जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution