चलचित्र निर्देशक कबीर खानने कहा, मुगल इस राष्ट्रके वास्तविक निर्माता, उन्हें कलङ्कित करना व्यथित करता है
२६ अगस्त, २०२१
‘बॉलीवुड हङ्गामा’ नामक जलस्थानको दिए वक्तव्यमें चलचित्र ‘बजरंगी भाईजान’के निर्देशक कबीर खानने कहा कि वर्तमान समयमें चलचित्रोंमें मुगलोंको कलङ्कित किया जा रहा है । आजके कालमें ऐसा करना सम्भव है; परन्तु मुगल इस राष्ट्रके वास्तविक निर्माता थे । उन्हें कलङ्कित होते देख, मैं व्यथित हो जाता हूं ।
उनका यह वक्तव्य ‘डिज्नी प्लस हॉट स्टार’की ‘वेब सीरीज’ ‘द एम्पायर’के पश्चात आया है ।
अफगानिस्तानसे आए आक्रमणकारी मुगलोंने भारत आकर हमारे देवालयोंको नष्ट-भ्रष्ट कर उनके स्थानपर ‘मस्जिदें’ निर्मित की । विष्णुस्तम्भ (कुतुब मीनार), तेजोमहालय (ताजमहल) जैसे हमारे पूजास्थल नष्ट करके परिवर्तित किए, यदि वे निर्माता होते तो अफगानिस्तानमें वास्तुकलाके सुन्दर उदहारण होते । आज जब हिन्दुओंमें जनजाग्रति आ रही है तथा वे वामपन्थी छद्म इतिहासको नकारकर सत्य लिख रहे हैं तो मुसलमानोंको कष्ट होना स्वाभाविक है । देशकी आनेवाली पीढीको सत्य ज्ञात होना ही चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply