‘मिन्त्रा’ने अपने विज्ञापनसे झाडा पल्ला, श्रीकृष्णको साडी ढूंढते हुए दिखाया ‘ऑनलाइन’


२६ अगस्त, २०२१
      ‘मिन्त्रा’ गुटने एक विज्ञापनमें द्रोपदीके लिए श्रीकृष्णको ‘ऑनलाइन’ साडी ढूंढते हुए दिखाया है और अब इस विवादसे स्वयंको पृथक करनेका असफल प्रयास किया है । विज्ञापनमें द्रोपदीका चीरहरण करते हुए दिखाया गया है और उसके लिए लम्बी साडी ढूंढनेके लिए श्रीकृष्णको चलभाषपर (मोबाईलपर) व्यस्त दिखाया गया है । विज्ञापनको लेकर ‘ट्विटर यूजर’ कविताने ‘ट्वीट’ किया है कि यह केवल विज्ञापन नहीं; अपितु हिन्दू धर्मका अपमान है, इसे हम सहन नहीं करेंगे । एक अन्य ‘यूजर’ शेजल जोशीने ‘ट्वीट’कर हिन्दू विरोधी गतिविधियोंके लिए शक्ति दिखानेकी बात की है । अन्य लोगोंने ‘ट्वीट’कर इस संस्थानका बहिष्कार करनेके लिए प्रार्थना की है । २००७ में स्थापित किया गया, अब यह बहुत बडा संस्थान बन चुका है । ‘मिन्त्रा’ने इस विज्ञापनको अपनेद्वारा बनाए जानेसे नकारा है; क्योंकि इसका स्वामित्व ‘फ्लिपकार्ट’के पास है । इसका उत्तरदायित्व ‘स्क्रोल-ड्रोल’ संस्थानने लिया है । लोगोंका प्रश्न है कि हिन्दूधर्मके अपमानके विषयमें, यह संस्थान बार-बार ऐसी चूकें क्यों कर रहा है ?
     आर्थिक लाभके लिए किसी भी पूंजीपतिका भ्रष्ट होना स्वाभाविक है । ऐसे भ्रष्टाचारसे निवृत्त होनेके लिए, संवैधानिक विरोध, बहिष्कारके साथ-साथ, हिन्दुओंको जाग्रत होना भी आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution