श्रीकृष्ण जन्माष्टमीके दिवस अब बेंगलुरुमें नहीं विक्रय किया जाएगा मांस, ‘बूचडखाने’ भी रहेंगे बन्द


२८ अगस्त, २०२१
              कर्नाटककी राजधानी बेंगलुरुमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमीके पावन पर्वके दिवस मांसके विक्रयपर अब पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा । समाचारके अनुसार ‘बृहद बेंगलुरु महानगरपालिका’ने यह निर्णय लिया है जिसके अन्तर्गत ‘बीबीएमबी’के संयुक्त निदेशकने यह अधिसूचना प्रकाशितकर कहा कि जन्माष्टमीके पर्वपर पशुओंकी हत्यापर भी प्रतिबन्ध रहेगा अर्थात अब बेंगलुरुके समूचे ‘बूचडखाने’ भी उस दिवस बन्द रहेंगे । उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गणेश चतुर्थीके अवसरपर भी मांसकी क्रय-विक्रय और ‘बूचडखने’में पशुओंकी हत्यापर प्रतिबन्ध लगाया जा चुका है ।
     निर्णय प्रशंसनीय है । यह हिन्दुओंमें प्रसारित होती जाग्रतिके कारण ऐसे प्रयास अब दृष्टिगत हो रहे हैं । वहीं, समाचार आनेवाले हिन्दूराष्ट्रका शङ्खनाद है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution