राजस्थान ‘पुलिस’ आरक्षकने किया दुष्कर्म, पीडिता मानसिक रूपसे असहाय
२८ अगस्त, २०२१
राजस्थानमें जनपद सीकरके श्रीमाधोपुर ‘थाना’ क्षेत्रमें गुरुवार, २६ अगस्तको मानसिक रूपसे असहाय महिलासे दुष्कर्म करनेके आरोपमें एक ‘पुलिस’ आरक्षकको बन्दी बनाकर, २७ अगस्तको स्थानीय न्यायालयमें प्रस्तुत करनेके पश्चात न्यायिक अभिरक्षामें (हिरासतमें) भेज दिया गया।
कोतवाल कैलाश चंदने बताया, ‘‘आरोपी आरक्षक लालचंद वर्तमानमें शाहपुराके (जयपुरके) ‘सर्किल’ अधिकारीके चालकके पदपर नियुक्त है । आरोपी पीडिता महिलाका पडोसी है और उसने २३ वर्षीय महिलासे, १९ अगस्तकी रात्रिको खेतमें दुष्कर्म किया था, इस सम्बन्धमें आरोपीके विरुद्ध, २० अगस्तको परिवाद प्रविष्ट किया गया था ।’’
उल्लेखनीय है कि राजस्थानसे इस प्रकारकी यह प्रथम घटना नहीं आई है । इसी वर्ष मार्चमें अलवरके खेडली ‘थाने’में नियुक्त ‘सेकेंड ऑफिसर’ भरत सिंहने, २३ वर्षीय पीडितको पतिसे विवादके निपटारेका झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।
यदि उपर्युक्त सभी घटनाएं सत्य है तो हम सबको ज्ञात होता है कि सर्वत्र ओर असुरोंका साम्राज्य स्थापित हो रखा है । जब रक्षक ही भक्षक बन गए हैं, तो न्यायकी आशा करना भी मूर्खता है । केन्द्र/राज्य प्रशासन चाहकर भी इसे हल नहीं कर सकता; क्योंकि इनके बनाएं विधान, इन कामान्धोंको ही क्रियान्वित जो करने होते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply