कांग्रेस नेताने की हिन्दूधर्म और महिलाओंपर आपत्तिजनक टिप्पणी, किया गया रोष प्रदर्शन : पंजाबके वित्तमन्त्री भी घेरेमें
१ सितंबर, २०२१
पंजाबके बठिंडामें कांग्रेस पार्टीके पार्षद सुखराज औलखने हिन्दू धर्मपर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके पश्चात उनका विरोध हो रहा है । सोमवार, ३० अगस्तको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीके अवसरपर ही हिन्दू सङ्गठनों व कार्यकर्ताओंने हरि-कीर्तन करते हुए कांग्रेसके पार्षदके विरुद्ध आक्रोश प्रकट किया । यह प्रदर्शन ‘फायर ब्रिगेड चौक’से अमरीक सिंह रोडके अन्नपूर्णा मन्दिरतक पहुंचा ।
साथ ही डाकघर बाजारके प्राचीन हनुमान मन्दिर और सनातन धर्म मन्दिर सहित विभिन्न मन्दिरों तक भी यह प्रदर्शन किया गया । इसमें गणमान्य हिन्दुओंके अतिरिक्त कई महिलाओं-पुरुषोंने भागीदारी की । जन्माष्टमीकी झांकी देखने पहुंचे श्रद्धालुओंने भी कांग्रेसके पार्षदके वक्तव्यकी निन्दा की । वीनू गोयलने इस आन्दोलनका नेतृत्व किया । इस रोष प्रदर्शनके पीछेका उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णने द्रौपदीकी लाज बचाई थी ।
कांग्रेसके पार्षदपर हिन्दू बहू-बेटियोंपर आपत्तिजनक वक्तव्य देनेका आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनसे लोगोंका विश्वास अब उठ चुका है । साथ ही इस प्रकरणमें तुरन्त प्राथमिकी भी प्रविष्ट करने की मांग की । वहीं ‘श्री हिन्दू तख्त’के संदीप पाठकने आरोप लगाया कि राज्यके वित्तमन्त्री मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस पार्षदका बचाव कर रहे हैं ।
जितना धर्मभ्रष्ट जनताको कांग्रेस और उसकी उसकी विचारधाराने किया उतना, पिछले १०० वर्षों एवं आधुनिक समयमें किसीने नहीं किया । सत्तालोलुप, आदर्शहीन और धर्मभ्रष्ट इस राजनीतिक दलका अन्त समय बहुत निकट है । जनताको चाहिए कि ‘वोट’की चोटसे सदैवके लिए इसे सार्वजनिक जीवन एवं राजनैतिक पटलसे ओझल कर दे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply