‘एआईएमआईएम’के ‘रैली’ फलकपर श्रीरामकी नगरीको फैजाबाद लिखनेका साधुओंने किया विरोध


५ सिंतबर, २०२१
      उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने प्रयास आरम्भ कर चुके हैं । इसी मध्य असदुद्दीन ओवैसीके नेतृत्ववाले राजनीतिक दलके सम्मेलनको लेकर अयोध्याके सन्त विरोधपर उतर आए हैं । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार ७ सितम्बरको अयोध्या मुख्यालयसे ४० किलोमीटर दूर रुदौली क्षेत्रमें ‘एआईएमआईएम’की ‘शोषित वञ्चित समाज सम्मेलन’ नामसे राजनीतिक सभा आयोजित की जा रही है । इसमें दलके राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी भी पहुंच रहे हैं । ओवैसीके उत्तर प्रदेश यात्राको लेकर उनके दलने एक फलक जारी किया है, जिसमें उन्होंने अयोध्याको फैजाबाद लिखा है । इसको लेकर साधुओंने विरोध व्यक्त किया है तथा चेतावनी दी है कि यदि फैजाबादके स्थानपर अयोध्या नहीं लिखा तो ओवैसीकी ‘रैली’ यहां नहीं होने दी जाएगी । हनुमानगढीके महन्त राजूदासका कहना है कि संसद देशका मन्दिर है और उसके सदस्य ओवैसीकी भाषा ऐसी है । अयोध्यासे क्या चिढ है ? क्यों फैजाबाद कह रहे हैं ? महन्त जगद्गुरु आचार्यने कहा कि यह मुख्यमन्त्री व उत्तर प्रदेश वासियोंका अपमान है । उल्लेखनीय है कि ओवैसीके दलके जनपद अध्यक्ष शहनवाज सिद्दीकीने कहा है कि अयोध्याका पूर्व नाम फैजाबाद था और परिवर्तित हुए नामको प्रयोगमें लानेमें अभी समय लगेगा ।
     जब जनपदका उचित नाम लेनेमें ही विवाद है तो राजनीतिक दल उस जनपदमें प्रवेश ही क्यों कर रहा है ? यह स्पष्ट है कि मतोंका लोभ व जिहादियोंको सङ्गठित करने हेतु ओवैसी अपने षड्यन्त्र अन्तर्गत प्रयासरत हैं । उत्तर प्रदेशके हिन्दुओंको इसपर अपना विरोध अवश्य प्रकट करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution