महबूबा मुफ्तीने की ‘तालिबान’ शासनकी प्रशंसा, लोगोंने कहा, ‘इन्हें भेज दो अफगानिस्तान’


८ सिंतबर, २०२१
     अफगानिस्तानमें ‘तालिबान’ शासनकी घोषणके पश्चात, कुछ कश्मीरके नेता अब ‘तालिबान’का गुणगान कर रहे हैं । फारूक अब्दुल्लाके पश्चात, अब महबूबा मुफ्तीने इस विषयपर वक्तव्य दिया कि ‘तालिबान’ वास्तविकता बनकर सामने आ रहा है एवं उन्होंने वहां ‘शरिया’को क्रियान्वित करनेके सुझाव दिए हैं । ऐसेमें, यदि वह अपनी छविको परिवर्तित करता है तो विश्वके लिए उदाहरण बन सकता है । आजतकके प्रतिवेदनके (रिपोर्टके) अनुसार,  मुफ्ती कहती हैं, “यदि ‘तालिबान’ अतीतके हथकण्डोंको अपनाएगा तो पुनः, समस्त विश्वके लिए ही नहीं; अपितु अफगानिस्तानकी जनताके लिए भी घातक हो जाएगा ।”
        महबूबा मुफ्ती और अब्दुल्ला जैसे नेताओंसे, ‘तालिबान’के पक्षमें वक्तव्य सुननेके पश्चात, सार्वजनिक जालस्थलपर उपयोगकर्ता (यूजर) क्रोधित हुए हैं । एक ‘यूजर’ लिखता है, “मैं भारत शासनसे अनुरोध करता हूं कि इन्हें अफगानिस्तान भेजें, जिससे वे ‘तालिबान’ शासनमें सुखसे जिएं । ८ माहकी गर्भवती महिलाकी हत्या देखनेके पश्चात भी ऐसे बोल रही हैं । भगवान ऐसे लोगोंसे जम्मू-कश्मीरकी रक्षा करें ।”
       ऐसे मूढतापूर्ण वक्तव्य एवं अपेक्षाएं दिवास्वप्नकी भांति हैं और ये इसलिए देखे जाते हैं; क्योंकि भारतमें इन्हें देखनेकी स्वतन्त्रता, ‘अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रता’के नामपर है । कोई भी अधिकार, देशहितसे ऊपर नहीं है; अतः कथित अभिव्यक्ति स्वतन्त्रतापर नियन्त्रणकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution