‘टिफिन बम’से विस्फोट करनेवाले ४ आतङ्की पकडे गए, पंजाब ‘पुलिस हाई अलर्ट’ पर


१६ सितम्बर, २०२१
      पंजाब ‘पुलिस’ने राज्यमें एक अन्य आतङ्की ‘मॉड्यूल’को उजागर किया है । पाकिस्तानी गुप्तचर अभिकरण (एजेंसी) ‘आईएसआई’ इसका संचालन कर रही थी । राज्यमें ४० दिनोंके भीतर यह चौथा आतङ्की ‘मॉड्यूल’ है, जो सामने आया है । साथ ही ‘ऑयल टैंकर’ विस्फोटमें सम्मिलित ४ आतङ्कवादियोंको भी पकडा गया है । विस्फोट, अमृतसरमें गत ८ अगस्तको ‘टिफिन बम’के माध्यमसे किया गया था । इसे देखते हुए मुख्यमन्त्री अमरिंदर सिंहने ‘पुलिस’को ‘हाई अलर्ट’पर रहनेके निर्देश दिए हैं ।
      शडीजीपी गुप्ता ने कहा, “तेल टैंकर में हुए धमाकेके पीछे पाकिस्तान स्थित ‘इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन’के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और पाकिस्तानके ही रहनेवाले कासिमका हाथ था ।
      जिन आतङ्कियोंको बन्दी बनाया गया है, उनमें रूबल सिंह, विक्की भुट्टी, मलकीत सिंह एवं गुरप्रीत सिंह अर्थात गोपी हैं । हत्याकी घटनामें ‘वांटेड’ रूबल सिंहको हरियाणाके अंबालासे बन्दी बनाया गया; यद्यपि अन्यको अमृतसरके अजनाला गांवसे ‘पुलिस’ने बन्दी बनाया । इनके एक साथीको ‘पुलिस’ २० अगस्तको ही बन्दी बना चुके है ।
     ‘पुलिस’की सतर्कताके कारण आतङ्की पकडे गए है; किन्त अभी सङ्कट टला नहीं है । देशवासियोंको भी प्रशासनका सहयोग करना चाहिए, ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, जो देशके लिए घातक हो, उसकी सूचना त्वरित प्रशासनको देकर देशभक्त होनेका उत्तरदायित्व निभाएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution