‘टिफिन बम’से विस्फोट करनेवाले ४ आतङ्की पकडे गए, पंजाब ‘पुलिस हाई अलर्ट’ पर
१६ सितम्बर, २०२१
पंजाब ‘पुलिस’ने राज्यमें एक अन्य आतङ्की ‘मॉड्यूल’को उजागर किया है । पाकिस्तानी गुप्तचर अभिकरण (एजेंसी) ‘आईएसआई’ इसका संचालन कर रही थी । राज्यमें ४० दिनोंके भीतर यह चौथा आतङ्की ‘मॉड्यूल’ है, जो सामने आया है । साथ ही ‘ऑयल टैंकर’ विस्फोटमें सम्मिलित ४ आतङ्कवादियोंको भी पकडा गया है । विस्फोट, अमृतसरमें गत ८ अगस्तको ‘टिफिन बम’के माध्यमसे किया गया था । इसे देखते हुए मुख्यमन्त्री अमरिंदर सिंहने ‘पुलिस’को ‘हाई अलर्ट’पर रहनेके निर्देश दिए हैं ।
शडीजीपी गुप्ता ने कहा, “तेल टैंकर में हुए धमाकेके पीछे पाकिस्तान स्थित ‘इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन’के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और पाकिस्तानके ही रहनेवाले कासिमका हाथ था ।
जिन आतङ्कियोंको बन्दी बनाया गया है, उनमें रूबल सिंह, विक्की भुट्टी, मलकीत सिंह एवं गुरप्रीत सिंह अर्थात गोपी हैं । हत्याकी घटनामें ‘वांटेड’ रूबल सिंहको हरियाणाके अंबालासे बन्दी बनाया गया; यद्यपि अन्यको अमृतसरके अजनाला गांवसे ‘पुलिस’ने बन्दी बनाया । इनके एक साथीको ‘पुलिस’ २० अगस्तको ही बन्दी बना चुके है ।
‘पुलिस’की सतर्कताके कारण आतङ्की पकडे गए है; किन्त अभी सङ्कट टला नहीं है । देशवासियोंको भी प्रशासनका सहयोग करना चाहिए, ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, जो देशके लिए घातक हो, उसकी सूचना त्वरित प्रशासनको देकर देशभक्त होनेका उत्तरदायित्व निभाएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply