राजस्थानमें ‘मॉब लीचिंग’, मुसलमानोंद्वारा लाठियोंसे पीटे जानेवाले योगेशकी हुई मृत्यु 


२१ सितम्बर, २०२१
     राजस्थानके अलवरमें, ‘मॉब लिंचिंग’का लक्ष्य बने हिन्दू युवक योगेश जाटवकी, चिकित्सालयमें मृत्यु हो गई । आक्रोशित गांववासियोंने रविवारको अलवर-भरतपुर मार्गको, वहां शव रखकर अवरुद्ध कर दिया । ‘पुलिस’ने ६ आरोपियोंपर प्राथमिकी प्रविष्ट की है ।  प्रदर्शनकारियोंने आरोपियोंको त्वरित अभिरक्षामें (हिरासतमें) लेने एवं पीडित परिवारको ५० लाख रुपएकी प्रतिपूर्ति देनेकी मांग की है । भटपुरा निवासी योगेश, ‘मोटरसाइकिल’से गांवकी ओर जा रहा था । इसी मध्य, गड्ढेसे बचनेके प्रयासमें, उसकी ‘मोटरसाइकिल’, एक महिलासे जा टकराई । इसी कारण समुदायके लोगोंने उसे पकड लिया और उसकी भली प्रकारसे पिटाई कर दी, जिससे वह गम्भीर रूपसे चोटिल हो गया । वह घटनास्थलपर ही अचेतन अवस्थामें (कोमामें) चला गया । उसे अलवरके चिकित्सालयसे, निजी चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया । जयपुर ‘एसएमएस’में चिकित्साके मध्य उसकी मृत्यु हो गई । शवप परीक्षणके पश्चात, परिजनको शव सौंप दिया गया । इस घटनासे आक्रोशित ग्रामीणोंने शवको अलवर-भरतपुर मार्गपर रख दिया और सभी मार्ग अवरुद्ध कर दिए । ‘पुलिस’द्वारा कार्रवाईका आश्वासन दिए जानेपर अवरोध हटा दिया गया । योगेशके पिताने रशीद, साजेत पठान, मुबीना सहित ६ लोगोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट करवाया था । धारा-३०२ और ‘एससीएसटी’की धाराएं जोड दी हैं ।
      परिजनके अनुसार, बडौदा मेव ‘थाने’के ‘एएसआई’ इलियास, उन आरोपियोंसे मिलीभगतकर, उन्हें बचानेमें जुटा हुआ है; इसलिए ‘एएसआई’ और वहांके थानाधिकारीको निलम्बित किए जाने तथा आरोपियोंको कारागृहमें भेजने एवं साथ ही, ५० लाख रुपएकी आर्थिक सहायताकी भी मांग की गई है । रामगढके पूर्व विधायक व ‘भाजपा’के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजाने, जाति विशेषके समुदायपर ‘मॉब लिंचिंग’का आरोप लगाया है । उल्लेखनीय है कि अलवरमें ‘पुलिस’ भी ‘मॉब लिंचिंग’का लक्ष्य बन चुकी है ।
     हत्या हिन्दूकी हुई है; इसलिए कोई नेता, उच्च अधिकारी या बिका हुआ ‘मीडिया’ कुछ बोलनेकी आवश्यकता नहीं समझता; क्योंकि वे सभी मुसलमानी तुष्टीकर्ता हैं । हिन्दुओंको सङ्गठित होकर, इन सभीका विरोध करना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution