राजस्थानमें ‘मॉब लीचिंग’, मुसलमानोंद्वारा लाठियोंसे पीटे जानेवाले योगेशकी हुई मृत्यु
२१ सितम्बर, २०२१
राजस्थानके अलवरमें, ‘मॉब लिंचिंग’का लक्ष्य बने हिन्दू युवक योगेश जाटवकी, चिकित्सालयमें मृत्यु हो गई । आक्रोशित गांववासियोंने रविवारको अलवर-भरतपुर मार्गको, वहां शव रखकर अवरुद्ध कर दिया । ‘पुलिस’ने ६ आरोपियोंपर प्राथमिकी प्रविष्ट की है । प्रदर्शनकारियोंने आरोपियोंको त्वरित अभिरक्षामें (हिरासतमें) लेने एवं पीडित परिवारको ५० लाख रुपएकी प्रतिपूर्ति देनेकी मांग की है । भटपुरा निवासी योगेश, ‘मोटरसाइकिल’से गांवकी ओर जा रहा था । इसी मध्य, गड्ढेसे बचनेके प्रयासमें, उसकी ‘मोटरसाइकिल’, एक महिलासे जा टकराई । इसी कारण समुदायके लोगोंने उसे पकड लिया और उसकी भली प्रकारसे पिटाई कर दी, जिससे वह गम्भीर रूपसे चोटिल हो गया । वह घटनास्थलपर ही अचेतन अवस्थामें (कोमामें) चला गया । उसे अलवरके चिकित्सालयसे, निजी चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया । जयपुर ‘एसएमएस’में चिकित्साके मध्य उसकी मृत्यु हो गई । शवप परीक्षणके पश्चात, परिजनको शव सौंप दिया गया । इस घटनासे आक्रोशित ग्रामीणोंने शवको अलवर-भरतपुर मार्गपर रख दिया और सभी मार्ग अवरुद्ध कर दिए । ‘पुलिस’द्वारा कार्रवाईका आश्वासन दिए जानेपर अवरोध हटा दिया गया । योगेशके पिताने रशीद, साजेत पठान, मुबीना सहित ६ लोगोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट करवाया था । धारा-३०२ और ‘एससीएसटी’की धाराएं जोड दी हैं ।
परिजनके अनुसार, बडौदा मेव ‘थाने’के ‘एएसआई’ इलियास, उन आरोपियोंसे मिलीभगतकर, उन्हें बचानेमें जुटा हुआ है; इसलिए ‘एएसआई’ और वहांके थानाधिकारीको निलम्बित किए जाने तथा आरोपियोंको कारागृहमें भेजने एवं साथ ही, ५० लाख रुपएकी आर्थिक सहायताकी भी मांग की गई है । रामगढके पूर्व विधायक व ‘भाजपा’के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजाने, जाति विशेषके समुदायपर ‘मॉब लिंचिंग’का आरोप लगाया है । उल्लेखनीय है कि अलवरमें ‘पुलिस’ भी ‘मॉब लिंचिंग’का लक्ष्य बन चुकी है ।
हत्या हिन्दूकी हुई है; इसलिए कोई नेता, उच्च अधिकारी या बिका हुआ ‘मीडिया’ कुछ बोलनेकी आवश्यकता नहीं समझता; क्योंकि वे सभी मुसलमानी तुष्टीकर्ता हैं । हिन्दुओंको सङ्गठित होकर, इन सभीका विरोध करना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply