लडकियोंके वस्त्र काटे कैंचीसे, उतरवाए गए आभूषण, राखी एवं जूते, राजस्थानमें रोते रहे ‘रीट’के परीक्षार्थी
२६ सितम्बर, २०२१
राजस्थानमें अध्यापक पात्रताकी परीक्षाके मध्य, परीक्षा-केन्द्रोंपर लडकियोंके पूरी बाहोंके वस्त्रोंको कैंचीसे काट डाला गया । प्रसारित किए गए एक चित्रमें, परीक्षा केन्द्रपर एक महिला पुलिसकर्मी, एक महिला अभ्यर्थीके वस्त्रको कैंचीसे काटकर आधा बना रही है । ‘सीसीटीवी’के माध्यमसे परीक्षापर दृष्टि रखी जा रही है और अधिकारी निरन्तर भ्रमण कर रहे हैं । सीकर जनपदमें अन्तर्जाल सेवा भी ठप्प कर दी गई है, जिससे सर्वसाधारण लोगोंको हानि हो रही है । परीक्षणके मध्य परीक्षार्थियोंके हाथोंमें बन्धी राखी भी उतरवा ली गई और महिलाओंसे नाक-कान-गलेमें पहने हुए आभूषण भी उतरवा लिए गए । यहांतक कि छात्राओंके केशोंको बांधनेवाली डोरियां भी खुलवा दी गईं । पोद्धार विद्यालयपर बने केन्द्रपर ‘पुलिस’से अभ्यर्थियोंकी झडप भी हुई । एक महिलाके वस्त्रोंकी बाहें काटनेपर पुलिसकर्मियोंसे परिजन उलझ गए । परीक्षार्थियोंको उनके चप्पल उतारनेके लिए कहा गया, जिससे उन्होंने पुलिसके साथ झडप की । अत्यधिक सुरक्षा होनेपर भी कई लोग सेठ जयदेव जालान विद्यालयकी भीतपर (दीवारपर) चढे हुए थे, जिन्हें पुलिसने भगा दिया । परीक्षाके नियमोंको इतना कठोर बना दिया गया है कि कुछ मिनिट विलम्ब होनेपर परीक्षार्थियोंका प्रवेश निषिद्ध कर दिया गया, जिससे कई छात्राएं परीक्षा केन्द्रके बाहर ही रोती रहीं; किन्तु कोई परिणाम नहीं हुआ ।
क्या राजस्थान शासन ऐसा ही कुछ कुकृत्य ‘हिजाब’ अथवा ‘बुर्के’के साथ कर सकता था ? हिन्दुओंकी निष्क्रियता व अकर्मण्य वृत्तिके कारण ही हिन्दूद्रोही शासकगण ऐसे कुकर्म कर पाते हैं; इसलिए हिन्दुओ, समय रहते जाग जाओ ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply