लडकियोंके वस्त्र काटे कैंचीसे, उतरवाए गए आभूषण, राखी एवं जूते,  राजस्थानमें रोते रहे ‘रीट’के परीक्षार्थी 


२६ सितम्बर, २०२१
      राजस्थानमें अध्यापक पात्रताकी परीक्षाके मध्य, परीक्षा-केन्द्रोंपर लडकियोंके पूरी बाहोंके वस्त्रोंको कैंचीसे काट डाला गया । प्रसारित किए गए एक चित्रमें, परीक्षा केन्द्रपर एक महिला पुलिसकर्मी, एक महिला अभ्यर्थीके वस्त्रको कैंचीसे काटकर आधा बना रही है । ‘सीसीटीवी’के माध्यमसे परीक्षापर दृष्टि रखी जा रही है और अधिकारी निरन्तर भ्रमण कर रहे हैं । सीकर जनपदमें अन्तर्जाल सेवा भी ठप्प कर दी गई है, जिससे सर्वसाधारण लोगोंको हानि हो रही है । परीक्षणके मध्य परीक्षार्थियोंके हाथोंमें बन्धी राखी भी उतरवा ली गई  और महिलाओंसे नाक-कान-गलेमें पहने हुए आभूषण भी उतरवा लिए गए । यहांतक कि छात्राओंके केशोंको बांधनेवाली डोरियां भी खुलवा दी गईं । पोद्धार विद्यालयपर बने केन्द्रपर ‘पुलिस’से अभ्यर्थियोंकी झडप भी हुई । एक महिलाके वस्त्रोंकी बाहें काटनेपर पुलिसकर्मियोंसे परिजन उलझ गए । परीक्षार्थियोंको उनके चप्पल उतारनेके लिए कहा गया, जिससे उन्होंने पुलिसके साथ झडप की । अत्यधिक सुरक्षा होनेपर भी कई लोग सेठ जयदेव जालान विद्यालयकी भीतपर (दीवारपर) चढे हुए थे, जिन्हें पुलिसने भगा दिया । परीक्षाके नियमोंको इतना कठोर बना दिया गया है कि कुछ मिनिट विलम्ब होनेपर परीक्षार्थियोंका प्रवेश निषिद्ध कर दिया गया, जिससे कई छात्राएं परीक्षा केन्द्रके बाहर ही रोती रहीं; किन्तु कोई परिणाम नहीं हुआ ।
       क्या राजस्थान शासन ऐसा ही कुछ कुकृत्य ‘हिजाब’ अथवा ‘बुर्के’के साथ  कर सकता था ? हिन्दुओंकी निष्क्रियता व अकर्मण्य वृत्तिके कारण ही हिन्दूद्रोही शासकगण ऐसे कुकर्म कर पाते हैं; इसलिए हिन्दुओ, समय रहते जाग जाओ ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution