‘हरिजन उपनाम’वाले धर्मान्तरित ईसाइयोंने दुर्गा पूजामें किया उपद्रव, छह लोग हुए चोटिल


२९ सितम्बर, २०२१
       असम राज्यके तेजपुरमें ईसाई समुदायके लोगोंने दुर्गा पूजाको भंग करने तथा रोकनेका प्रयास किया । दोनों समुदायोंके मध्य हुए विवादमें छह निवासी चोटिल हो गए ।
       तेजपुरकी ‘हरिजन कॉलोनी’में ‘ईसाई मिशनरियों’का दबाव बढ जानेसे वहांके ७०% हिन्दुओंका धर्म परिवर्तन करा दिया गया है । उस क्षेत्रके शेष हिन्दू प्रति वर्षकी भांति, इस वर्ष भी दुर्गा पूजाका आयोजन कर रहे थे । वे ३०% हिन्दू लोग बचे हैं । अब ईसाइयोंद्वारा उनपर अत्याचार किए जा रहे हैं । उन्हें पूजा नहीं करने दी जाती । यदि वे अपने क्षेत्रमें भजन कीर्तन करें, तो उनपर पत्थर बरसाए जाते हैं और अपशब्द बोले जाते हैं । लोग यदि हनुमानका पताका निकालें, तो उसे फाड दिया जाता है । हिन्दुओंद्वारा इसका विरोध करनेपर, ईसाइयोंद्वारा उन हिन्दुओंपर आक्रमण किया जाता है । अल्पसंख्यक हिन्दू वहां बहुत भयभीत होकर रह रहे हैं । जो ७०% लोग ईसाई बने हैं, वे भी हिन्दू धर्मके ही हैं और हरिजन समाजसे आते हैं । धन देकर, इन लोगोंका धर्मान्तरण कराया गया है । इससे पूर्व ये लोग अपने नामके साथ उपनाम लगाया करते थे । स्थानीय लोगोंने यह भी कहा है कि जो ३०% लोग अभी हिन्दूधर्मकी रक्षा कर रहे हैं और जीवित हैं और उनका जीवन बहुत सङ्कटमय हो गया है । भीषण विवाद होनेपर ‘पुलिस’को सूचित किया गया, तो ‘पुलिस’बलने आकर स्थितिको नियन्त्रित किया ।  दुर्गा पूजामें बाधा डालनेके आरोपमें हिन्दुओंकी ओरसे ईसाइयोंके विरुद्ध तेजपुर सदर ‘थाने’में परिवाद प्रविष्ट करवाया गया ।
       देशमें जहां-तहां अहिन्दुओंकी जनसङ्ख्यामें वृद्धि होती जा रही है और वे हिन्दुओंको कष्ट दे रहे हैं । म्लेच्छ मतोंके लोभी नेता अपने स्वार्थ हेतु उनकी सङ्ख्या बढने दे रहे हैं और उन्हें उपद्रव करने देते हैं । ऐसे भ्रष्ट राजनेताओंके, राजनीतिक विनाश हेतु हिन्दू समाजका सज्ज होना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution