गुरुग्राममें सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’का स्थानीय लोगोंने विरोध करते हुए कहा, “जबसे ये आरम्भ हुआ है, तबसे छीना-झपटी एवं छेडखानीमें हुई है वृद्धि”


२७ सितम्बर, २०२१
        हरियाणाके गुरुग्रामका एक दृश्यपट सामाजिक जालस्थलपर तीव्रतासे सार्वजनिक हो रहा है । दृश्यपटमें कुछ लोग सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’ पढनेका विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं । प्रकरण गुरुग्रामके ‘सेक्टर-४७’ का है ।
       दृश्यपटमें दिखाया गया है कि लोग ‘नमाज’का विरोध कर रहे हैं । इनमेंसे एक व्यक्ति ‘पुलिस’से कहता है कि प्रश्न पूछनेका आशय दङ्गा भडकाना नहीं है । साथ ही इस स्थितिपर चिन्ता प्रकट करते हुए, यह भी पूछता है कि ‘नमाज’का विरोध कर रहे एक अन्य व्यक्तिको ‘पुलिस’ने अभिरक्षामें क्यों लिया है ? उस व्यक्तिने कहा कि यहांसे २ किमी दूर एक ‘मस्जिद’ है, ये लोग वहां जाकर ‘नमाज’ क्यों नहीं पढते ? यदि मैं यहां बैठकर पूजा करने लग जाऊं तो ये लोग मेरा गला दबा देंगे । ‘पुलिस’ यहांसे एक भी व्यक्तिको क्यों नहीं उठा पा रही है ? उनपर कोई कार्रवाही क्यों नहीं कर रही है ?
      वहां उपस्थित अन्य व्यक्तिने कहा कि हम हनुमान चालीसा पढने मन्दिरोंमें जाते हैं; परन्तु इन्हें ‘नमाज’ पढनेके लिए यही स्थान मिलता है क्या ? ये लोग हमारी बहन-बेटियोंके साथ दुर्व्यवहार करते हैं । हमें इनसे भय लगता है । बताया जा रहा है कि ‘पुलिस’ प्रशासनद्वारा सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’ पढनेवालोंपर कार्रवाई नहीं किए जानेसे वहां रहनेवाले लोग अत्यन्त व्यथित हैं । इससे उन्हें कई समस्याओंका सामना करना पड रहा है ।
      जिहादी समूचे देशमें ऐसे ही करते है । पहले सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’ और कुछ समय पश्चात वहां धार्मिक स्थलका निर्माणकर सदैवके लिए आधिपत्य । निद्रस्थ हिन्दू यदि अभी भी नहीं जागा, तो वह दिन दूर नहीं जब हिन्दुओंको भी भारतसे वैसे भागना पडेगा जैसे कि ‘तालिबान’के भयसे अफगानिस्तानसे वहांके नागरिक भाग रहे हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution