तृणमूल कांग्रेसके राजनेता मदन मित्रा व सौगत रॉयने दुर्गा देवीसे की ममता बनर्जीकी तुलना


३ अक्टूबर, २०२१
       गत दिवस बंगालकी ३ विधानसभा ‘सीटों’पर उपचुनाव सम्पन्न हुआ है व इसके परिणाम ३ अक्टूबरको घोषित किए जाने हैं । इसी कारण अब सभीका ध्यान बंगालकी राजनीतिकी ओर केन्द्रित है । वहीं, परिणामोंसे एक दिवस पूर्व तृणमूल ‘कांग्रेस’के राजनेता मदन मित्रा व सौगत रॉयने मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीकी तुलना दुर्गा देवीसे की है । सामाजिक जालस्थलपर साझा हुए, कुछ छायाचित्रोंमें वह ममता बनर्जीकी मूर्तिको अन्तिम स्वरूप देते हुए दृष्टिगत हो रहे हैं । समाचारके अनुसार, कोलकातामें बागुईहाटी क्षेत्रके नजरुल ‘पार्क’ उन्नयन समितिद्वारा इस वर्ष नवरात्रिके अन्तर्गत मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीकी एक मूर्ति लगानेका निर्णय लिया है, जिसमें उन्हें दुर्गा देवीके स्वरूपमें प्रदर्शित किया जाएगा । इस मूर्तिमें उनकी १० भुजाएं हैं, जिसकी प्रत्येक भुजाको राज्य शासनकी योजनाओंके रूपमें प्रस्तुत किया गया है । समाचार यह भी है कि मुख्यमन्त्रीके गृहक्षेत्र भवानीपुरमें इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सवके लिए ‘खेला होबे’की ‘थीम’ रखनेकी भी योजना बनाई जा रही है । उल्लेखनीय है कि बंगालके भवानीपुर विधानसभा ‘सीट’पर मतदान आरम्भ होनेके पश्चात ही हिंसाके प्रकरण भी आने लगे थे । तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ममता बनर्जीके विरुद्ध इस बार ‘भाजपा’ प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल हैं ।
      समाचार सिद्ध करता है कि आजका हिन्दू किस प्रकार चाटुकारितामें संलिप्त है । वह अपने धर्मके विरुद्ध कृत्य करता भी दृष्टिगत हो रहा एवं उसे इस पापका भी भय नहीं है । यह शत प्रतिशत सत्य है कि धर्म संस्थापनासे पूर्व आनेवाले आपातकालमें ऐसे हिन्दुओंका विनाश निश्चित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution