तृणमूल कांग्रेसके राजनेता मदन मित्रा व सौगत रॉयने दुर्गा देवीसे की ममता बनर्जीकी तुलना
३ अक्टूबर, २०२१
गत दिवस बंगालकी ३ विधानसभा ‘सीटों’पर उपचुनाव सम्पन्न हुआ है व इसके परिणाम ३ अक्टूबरको घोषित किए जाने हैं । इसी कारण अब सभीका ध्यान बंगालकी राजनीतिकी ओर केन्द्रित है । वहीं, परिणामोंसे एक दिवस पूर्व तृणमूल ‘कांग्रेस’के राजनेता मदन मित्रा व सौगत रॉयने मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीकी तुलना दुर्गा देवीसे की है । सामाजिक जालस्थलपर साझा हुए, कुछ छायाचित्रोंमें वह ममता बनर्जीकी मूर्तिको अन्तिम स्वरूप देते हुए दृष्टिगत हो रहे हैं । समाचारके अनुसार, कोलकातामें बागुईहाटी क्षेत्रके नजरुल ‘पार्क’ उन्नयन समितिद्वारा इस वर्ष नवरात्रिके अन्तर्गत मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीकी एक मूर्ति लगानेका निर्णय लिया है, जिसमें उन्हें दुर्गा देवीके स्वरूपमें प्रदर्शित किया जाएगा । इस मूर्तिमें उनकी १० भुजाएं हैं, जिसकी प्रत्येक भुजाको राज्य शासनकी योजनाओंके रूपमें प्रस्तुत किया गया है । समाचार यह भी है कि मुख्यमन्त्रीके गृहक्षेत्र भवानीपुरमें इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सवके लिए ‘खेला होबे’की ‘थीम’ रखनेकी भी योजना बनाई जा रही है । उल्लेखनीय है कि बंगालके भवानीपुर विधानसभा ‘सीट’पर मतदान आरम्भ होनेके पश्चात ही हिंसाके प्रकरण भी आने लगे थे । तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ममता बनर्जीके विरुद्ध इस बार ‘भाजपा’ प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल हैं ।
समाचार सिद्ध करता है कि आजका हिन्दू किस प्रकार चाटुकारितामें संलिप्त है । वह अपने धर्मके विरुद्ध कृत्य करता भी दृष्टिगत हो रहा एवं उसे इस पापका भी भय नहीं है । यह शत प्रतिशत सत्य है कि धर्म संस्थापनासे पूर्व आनेवाले आपातकालमें ऐसे हिन्दुओंका विनाश निश्चित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply