अयोध्यामें ‘मिशनरी’ सक्रिय, ईसाई धर्म-परिवर्तनकी आशङ्कामें ६० लोग बन्दी 


२ अक्टूबर, २०२१
         उत्तरप्रदेशके अनेक जनपदोंमें अवैध अथवा बलपूर्वक धर्म-परिवर्तनकी अनेक घटनाएं ज्ञात हुई हैं । कुछ दिनों पूर्व उत्तरप्रदेशके ‘एटीएस’ने अवैध धर्म-परिवर्तन करनेके आरोपमें एक गुटके प्रमुख उमर गौतम नामक व्यक्तिको बन्दी बनाया था । इस आरोपमें पूछताछ होनेपर अनेक शासकीय कर्मचारी भी इस कृत्यमें लिप्त पाए गए थे ।
       ऐसी ही घटना अयोध्या में हुई है । बीकापुर नगर पंचायतके निकट प्रयागराज ‘हाईवे’के समीप स्थित चांदपुर गांवमें ‘पुलिस’ने छापेमारी करके, लगभग ६० लोगोंको बन्दी बनाया है, जिसमें महिलाओंकी सङ्ख्या अधिक है । ये सभी अनुसूचित जाति से हैं । इनके पाससे ईसाई पन्थकी पुस्तकें एवं सहित्य प्राप्त हुआ है । ‘पुलिस’ने देखा कि ये लोग ईसाई धर्म अनुसार पूजा-पाठ करवाते हुए, धर्म-परिवर्तनके अवैध प्रयास कर रहे थे । पातुपुर गांवकी महिला केशा देवीको भी बन्दी बनाया गया है । वह उक्त घरकी स्वामिनी है, जहां धर्मान्तरण किया जा रहा था । इससे पूर्व भी भारतमें ‘मिशनरियों’द्वारा धर्मान्तरणकी घटनाएं दृष्टिगत हुई हैं ।
       ईसाई ‘मिशनरी’ सर्वत्र धर्मप्रसारमें लिप्त रहते हैं । इससे कुछ दिन पूर्व ही इंदौरके एक ‘चर्च’में जाकर ‘पुलिस’ने अवैध धर्मान्तरणके विरुद्ध कार्यवाही की थी । मुम्बईमें भी प्रलोभन देकर धर्मान्तरणके प्रयासोंका रहस्योद्घाटन हुआ था । ये लोग देशमें सर्वत्र लोगोंको प्रलोभन देकर, चमत्कार दिखाकर अथवा बलपूर्वक धर्मान्तरणमें लिप्त हैं । हिन्दुओंको सक्रिय होकर अपने धर्मके प्रसार, सनातनके ज्ञानके प्रसारमें जुटना होगा । मात्र इनका विरोध करनेसे यह दुष्कार्य नहीं थमेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution